भारतीय घरों में अचार तो जरूर ही बनता है। इन अचारों की बहुत सारी किस्में भी होती है। आम, नींबू , लाल मिर्च, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, गोभी, गाजर, जिमिकंद और भी बहुत सारे अचार होते हैं। जिनका स्वाद हर किसी की जुबान पर रहता है। इन अचार की जान इनमें पड़ने वाले मसाले और तेल की वजह से होती है। लेकिन जब हमारा अचार खत्म हो जाता है तो हमें समझ नहीं आता कि इन बचे हुए मसाले और तेल का क्या किया जाए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इन तेल और मसालों से आप कितने तरीके के व्यंजन बना सकते हैं।
{"_id":"5da462478ebc3e017b4c0720","slug":"make-your-tasty-dishes-with-leftover-pickle-species","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वादिष्ट अचार के मसालों से तैयार करें कई सारे व्यंजन","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
स्वादिष्ट अचार के मसालों से तैयार करें कई सारे व्यंजन
Tue, 15 Oct 2019 08:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 15 Oct 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
Trending Videos
- फोटो : pixa
आलू पूरी या सादी पूरी
जी हां, इस तेल और मसाले को गेंहू के आटे में मिलाकर गूंथ लें और फिर स्वादिष्ट पूरियां बना लें। इसके साथ ही अगर आप आलू से भरी पूरियां या परांठे बनाने जा रहीं है तो आलू के पेस्ट में इस मसाले को हरी मिर्च और हरी धनिया के साथ मिलाकर स्वादिष्ट आलू का भरावन तैयार करें। इससे तैयार परांठे या पूरियां खाकर सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
थेपले
अगर आपके यहां आम का मीठा अचार बनता है तो गेंहू के आटे में इस अचार का मसाला मिलाकर आप मीठे थेपले बना सकती हैं। ये स्वाद भी घर वालों और बच्चों को जरूर पसंद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बचे हुए चावल को बनाएं स्वादिष्ट
अगर घर में चावल बच गए हैं तो परेशान न हो। इन चावलों में अचार का मसाला मिलाकर स्वादिष्ट फ्राई चावल तैयार किया जा सकता है।
अगर घर में चावल बच गए हैं तो परेशान न हो। इन चावलों में अचार का मसाला मिलाकर स्वादिष्ट फ्राई चावल तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
सब्जियों के स्वाद में भी बदलाव कर सकते हैं
अचार के मसाले को डालकर बहुत सारी सब्जियों के स्वाद में भी बदलाव किया जा सकता है। अचारी भिंडी, अचारी बैंगन, अचारी आलू, अचारी गोभी, अचारी करेला, अचारी कबाब और भी बहुत सारी डिश को आप बचे हुए अचार के मसालों से तैयार कर सकते हैं।