{"_id":"61dfb08e5477c220b21a747a","slug":"winter-special-recipe-make-methi-matar-malai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: सर्दियों में मेथी के पत्तों से तैयार करें ये सब्जी, सबको आएगी पसंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: सर्दियों में मेथी के पत्तों से तैयार करें ये सब्जी, सबको आएगी पसंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेथी के पत्ते
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों में लोग मेथी खाना काफी पसंद करते हैं। इसके अलग से स्वाद की वजह से ही मेथी के हरे पत्ते को सुखाकर कसूरी मेथी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो मेथी की सब्जी सब के घरों में बनती होगी। लेकिन आज हम लेकर आए हैं मेथी की खास डिश जिसे मटर और क्रीम के साथ मिलाकर बनाते हैं। तो चलिए जानें क्या है इस सब्जी की रेसिपी।
2 of 5
kasuri methi
मेथी मटर मलाई बनाने के लिए जरूरत होगी हरी पत्तेदार मेथी की, जिसे धोकर अच्छी तरह से काटकर रख लिया जाए। साथ में तेल, एक प्याज, हरी मिर्च. अदरक-लहसुन का पेस्ट, सौ ग्राम काजू, जीरा, फ्रेश क्रीम, दो सौ ग्राम हरी मटर, थोड़ी सी चीनी, नमक स्वादानुसार और गरम मसाला।
3 of 5
methi matar malai
- फोटो : istock
सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले किसी पैन में एक से दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमे कटे हुए प्याज को भून लें। जब ये सुनहरा हो जाए तो इसमे हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाएं। अच्छी तरह से भूनकर इस मिश्रण को मिक्सर में डालकर पीस लें। साथ में काजू का भी बारीक पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
methi matar malai
- फोटो : istock
अब किसी पैन या कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमे एक चम्मच जीरा चटकाएं। साथ में पिसा हुआ प्याज और काजू का पेस्ट मिलाकर भूनें। धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि तेल इससे अलग ना हो जाए। अब इसमे कटी हुई मेथी डालकर चलाएं और अच्छी तरह से भूनें। साथ में क्रीम भी डाल दें। इसे अच्छी तरह से मिला दें। जिससे कि मेथी और क्रीम एकसार हो जाए।
विज्ञापन
5 of 5
matar
- फोटो : अमर उजाला
अब इसमे मटर, आधा चम्मच चीनी और नमक स्वाद के हिसाब से डालें। थोड़ा सा पानी डालकर ढंक दे और पकाएं। सबसे आखिर में गरम मसाला डालकर मिलाएं और गर्मागरम रोटी या फिर परांठे के साथ सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।