{"_id":"61de5e1396aa267fe70b7f14","slug":"makar-sankranti-special-recipe-urad-dal-khichdi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: मकर संक्राति पर फटाफट बनाएं खिचड़ी, उड़द दाल से आएगा स्वाद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: मकर संक्राति पर फटाफट बनाएं खिचड़ी, उड़द दाल से आएगा स्वाद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खिचड़ी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मकर संक्राति का त्योहार हर साल जनवरी महीने में मनाया जाता है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के दिन को ही मकर संक्राति के रूप में मनाते हैं। इस दिन गुड़ और तिल के व्यंजन बनाने के साथ ही खिचड़ी खाने का भी खास महत्व होता है। उत्तर भारत में लोग इस दिन खिचड़ी बनाते हैं। साथ ही खिचड़ी की कच्ची सामग्री का दान भी करते हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें मकर संक्राति के दिन उड़द दाल की खिचड़ी।
2 of 4
urad dal
- फोटो : iStock
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए जरूरत होगी करीब दो कप चावल, दो कप उड़द की दाल, सौ ग्राम हरी मटर, एक कटी हुई गोभी, दो आलू कटे हुए, दो टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, हींग, जीरा, स्वादानुसार नमक, देसी घी तीन से चार चम्मच, गरम मसाला।
3 of 4
cauliflower
- फोटो : Pixabay
बनाने की विधि
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को अच्छे तरीके से धो लें। दाल अच्छी तरह से पक जाए इसके लिए इन्हें कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। अब किसी पैन या फिर कुकर में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो जीरे का तड़का लगाकर इसमे हरी मिर्च, हल्दी और हींग डालें। साथ में गोभी, आलू, मटर डालकर अच्छी तरह से भून लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
khichdi
- फोटो : Pixabay
जब सब्जियां थोड़ी सुनहरी हो जाएं तो टमाटर डालकर पका लें। फिर चावल और दाल को डालकर हल्के हाथ से चलाएं। जिससे कि चावल टूटे नहीं। साथ में पानी, नमक और गरम मसाला डालकर मिक्स करें। पैन है तो ढक्कन से ढंक दें या फिर कुकर में तीन से चार सीटी बोलने तक इंतजार करें। गैस बंद कर बर्तन के ठंडा होने का इंतजार करें। तैयार है आपकी गर्मागर्म खिचड़ी इसे रायता, पापड़, अचार और सलाद के साथ सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।