फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bajra Cookies Recipe: आटा-मैदा नहीं, सर्दी के मौसम में बनाकर तैयार करें बाजरे के आटे की कुकीज

Thu, 11 Dec 2025 10:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 11 Dec 2025 10:37 AM IST
सार

Bajra Cookies Recipe: अगर आप आटा या मैदा की कुकीज नहीं खाना चाहते तो सर्दी के मौसम में तैयार करें बाजरा की कुकीज.... यहां हम आपको इसकी रेसिपी देने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Winter Special Healthy Bajra Cookies Recipe to try instead of Maida or wheat Check Full process
बाजरा की कुकीज - फोटो : instagram
Bajra Cookies Recipe: सर्दियों में भोजन में ऐसा कुछ खाने का मन करता है जो स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद। आमतौर पर लोग आटा या मैदा से बनी कुकीज खाते हैं, लेकिन ये हमेशा सेहत के लिए अच्छी नहीं होतीं। ऐसे में बाजरा एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है।


बाजरा सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ ऊर्जा भी देता है। बाजरा की कुकीज न केवल कुरकुरी और स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी होती हैं। इन्हें बच्चे से लेकर बड़े सभी पसंद करते हैं और खास बात यह है कि ये घर पर बहुत आसानी से बन जाती हैं।

अगर आप सर्दियों में हेल्दी स्नैक का आनंद लेना चाहते हैं, तो बाजरा की कुकीज एक शानदार विकल्प हैं। आज हम आपको आसान तरीके से बाजरा की कुकीज बनाने की विधि बता रहे हैं, जिसे आप कभी भी चाय या नाश्ते के साथ परोस सकते हैं।
Winter Special Healthy Bajra Cookies Recipe to try instead of Maida or wheat Check Full process
बाजरा की कुकीज बनाने बनाने का सामान - फोटो : instagram
 बाजरा की कुकीज बनाने बनाने का सामान
  •  बाजरा का आटा – 1 कप
  •  गुड़ – आधा कप 
  •  घी – 3 चम्मच
  •  इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  •  एक चुटकी नमक
  •  थोड़ा सा दूध 

 
Winter Special Healthy Bajra Cookies Recipe to try instead of Maida or wheat Check Full process
बनाने की विधि - फोटो : instagram
बनाने की विधि

बाजरा की कुकीज बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो एक बर्तन में बाजरा का आटा, इलायची पाउडर और नमक मिलाएं। इसके बाद दूसरी ओर एक छोटे पैन में घी और कद्दूकस किया हुआ गुड़ हल्का गर्म करें ताकि गुड़ घुल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Special Healthy Bajra Cookies Recipe to try instead of Maida or wheat Check Full process
बनाने की विधि - फोटो : instagram
इस मिश्रण को आटे में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा दूध डालकर मुलायम आटा तैयार करें। अब आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और हल्का चपटा करके कुकीज का आकार दें।
विज्ञापन
Winter Special Healthy Bajra Cookies Recipe to try instead of Maida or wheat Check Full process
बनाने की विधि - फोटो : instagram
इन्हें बेकिंग ट्रे पर रखें और पहले से गर्म किए हुए ओवन में लगभग 12 से 15 मिनट तक बेक करें। ध्यान रखें कि ओवन का प्रीहीट होना बेहद जरूरी है, वरना कुकीज खराब हो जाएंगी। बेक होते समय हल्की खुशबू आने लगेगी। कुकीज सुनहरी होने के बाद निकालकर ठंडा होने दें। आपकी पौष्टिक और स्वादिष्ट बाजरा कुकीज तैयार हैं। अब इसे स्टोर करके रख लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed