फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Food Items: सरसों के साग और मक्के की रोटी से करें सर्दियों का स्वागत, घर पर ऐसे करें तैयार

Fri, 08 Dec 2023 08:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 08 Dec 2023 08:50 AM IST
सार

सर्दियों का स्वागत आप सरसों के साग और मक्के की रोटी बनाकर कर सकती हैं। इसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। 

विज्ञापन
Winter Food Items how to make sarso ka saag and makke ki roti at home
Winter Food Items - फोटो : Istock

Winter Food Items: सर्दी की शुरुआत हो गई है। ऐसे में सब्जी मंडियों में भी सर्दी के मौसम में मिलने वाली सब्जियां आ गई हैं। सर्दी का मौसम फूडी लोगों को काफी पसंद आता है, क्योंकि इस मौसम में खाने की कई सारी वैरायटी बढ़ जाती हैं। ठंड के मौसम में खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है। अगर बात करें सर्दियों के सबसे खास खाने की तो इसमें सरसों का साग और मक्के की रोटी का नाम सबसे ऊपर आता है।



अगर सर्दी के मौसम में आप किसी ढाबे पर जाएंगे तो आपको सरसों का साग और मक्के की रोटी आसानी से मिल जाएगी। ये सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है। ऐसे में आज हम आपको ये घर पर बनाना सिखाएंगे, ताकि आप भी घर पर सरसों का साग बनाकर घरवालों का दिल जीत सकें। 

Winter Food Items how to make sarso ka saag and makke ki roti at home
Winter Food Items - फोटो : Pixabay

सरसों का साग बनाने का सामान

  • सरसों के पत्ते - 500 ग्राम
  • पालक - 250 ग्राम
  • प्याज - 2 कद्दूकस किए हुए
  • टमाटर - 2 छोटे कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च - 2-3 
Winter Food Items how to make sarso ka saag and makke ki roti at home
Winter Food Items - फोटो : Pixabay
  • अदरक - कद्दूकस किया हुआ
  • लहसुन - 3-4 कलियां
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • घी - 2-3 टेबल स्पून
  • नमक स्वादानुसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Food Items how to make sarso ka saag and makke ki roti at home
Winter Food Items - फोटो : Istock

विधि

इसको बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के पत्ते और पालक को धोकर बारीक काट लें। इसके बाद एक प्रेशर कुकर में पानी, सरसों के पत्ते, पालक, हरी मिर्च और नमक डालें। अब इसे 2 सीटी आने तक पकाएं। पक जाने के बाद इसे मिक्सी में डालकर पीस लें।

विज्ञापन
Winter Food Items how to make sarso ka saag and makke ki roti at home
Winter Food Items - फोटो : istock
जब ये पिस जाए तो एक पैन में घी गरम करें और उसमें प्याज, अदरक, लहसुन और टमाटर डालें। इसके बाद सभी मसालों को मिलाएं और अच्छे से पकाएं। सबसे आखिर में इसमें पीसा हुआ साग मिलाएं। अब स्वाद के अनुसार नमक डालें और लगातार चलाते रहें। जब तक ये पक रहा है, तब तक मक्के की रोटी तैयार करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed