Winter Food Items: सर्दी की शुरुआत हो गई है। ऐसे में सब्जी मंडियों में भी सर्दी के मौसम में मिलने वाली सब्जियां आ गई हैं। सर्दी का मौसम फूडी लोगों को काफी पसंद आता है, क्योंकि इस मौसम में खाने की कई सारी वैरायटी बढ़ जाती हैं। ठंड के मौसम में खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है। अगर बात करें सर्दियों के सबसे खास खाने की तो इसमें सरसों का साग और मक्के की रोटी का नाम सबसे ऊपर आता है।
{"_id":"6569a761a7e5cb2b6d0efa92","slug":"winter-food-items-how-to-make-sarso-ka-saag-and-makke-ki-roti-at-home-2023-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Winter Food Items: सरसों के साग और मक्के की रोटी से करें सर्दियों का स्वागत, घर पर ऐसे करें तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Winter Food Items: सरसों के साग और मक्के की रोटी से करें सर्दियों का स्वागत, घर पर ऐसे करें तैयार
Fri, 08 Dec 2023 08:50 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 08 Dec 2023 08:50 AM IST
सार
सर्दियों का स्वागत आप सरसों के साग और मक्के की रोटी बनाकर कर सकती हैं। इसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
विज्ञापन
Winter Food Items
- फोटो : Istock
Winter Food Items
- फोटो : Pixabay
सरसों का साग बनाने का सामान
- सरसों के पत्ते - 500 ग्राम
- पालक - 250 ग्राम
- प्याज - 2 कद्दूकस किए हुए
- टमाटर - 2 छोटे कद्दूकस किया हुआ
- हरी मिर्च - 2-3
Winter Food Items
- फोटो : Pixabay
- अदरक - कद्दूकस किया हुआ
- लहसुन - 3-4 कलियां
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- घी - 2-3 टेबल स्पून
- नमक स्वादानुसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Food Items
- फोटो : Istock
विधि
इसको बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के पत्ते और पालक को धोकर बारीक काट लें। इसके बाद एक प्रेशर कुकर में पानी, सरसों के पत्ते, पालक, हरी मिर्च और नमक डालें। अब इसे 2 सीटी आने तक पकाएं। पक जाने के बाद इसे मिक्सी में डालकर पीस लें।
विज्ञापन
Winter Food Items
- फोटो : istock
जब ये पिस जाए तो एक पैन में घी गरम करें और उसमें प्याज, अदरक, लहसुन और टमाटर डालें। इसके बाद सभी मसालों को मिलाएं और अच्छे से पकाएं। सबसे आखिर में इसमें पीसा हुआ साग मिलाएं। अब स्वाद के अनुसार नमक डालें और लगातार चलाते रहें। जब तक ये पक रहा है, तब तक मक्के की रोटी तैयार करें।