फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spoiled Milk Recipes: फटे दूध से बनाएं तीन लजीज पकवान, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी

Sun, 25 May 2025 10:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 25 May 2025 10:23 AM IST
सार

Spoiled Milk Recipes:  यदि आपके यहां भी दूध काफी ज्यादा फट गया है तो उसे फेकें नहीं, बल्कि उसकी मदद से तीन स्वादिष्ट पकवान तैयार करें।

विज्ञापन
What to Make with Spoiled Milk Recipes Fate Hue Dudh SE Kya Banaye Easy Recipe
फटे दूध से बनाएं तीन लजीज पकवान - फोटो : Adobe stock

Spoiled Milk Recipes: गर्मी के मौसम में अक्सर दूध फट जाता है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या ये आती है कि इस दूध का क्या करें। हर किसी को इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं पता होता है।



ऐसे में हम आपको आज हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें फटे हुए दूध का इस्तेमाल होता है। फटे हुए दूध से से तीन पकवान बनाना काफी आसान है। तो बस देर न करते हुए आप भी इन तीन पकवानों के बारे में बताते हैं, ताकि आप भी फटे हुए दूध का इस्तेमाल सही तरह से किया जा सके। 

What to Make with Spoiled Milk Recipes Fate Hue Dudh SE Kya Banaye Easy Recipe
पनीर पराठा बनाने का सामान - फोटो : instagram

पनीर पराठा बनाने का सामान
  •  फटा दूध से बना पनीर – 1 कप
  •  गेहूं का आटा – 2 कप
  •  हरी मिर्च, अदरक, धनिया
  •  नमक, मिर्च – स्वादानुसार
  •  घी या तेल – सेंकने के लिए

 
What to Make with Spoiled Milk Recipes Fate Hue Dudh SE Kya Banaye Easy Recipe
विधि - फोटो : instagram
विधि

यदि दूध फट गया है तो पहले तो उसे छानकर उसका पनीर बना लें। घर पर तैयार इस फ्रेश पनीर को पहले तो कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसमें एकदम बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च और कद्दूकस की हुई अदरक डालें। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद सभी मसाने में इसमें डालकर स्टफिंग तैयार कर लें। अब गेंहू के आटे को गूंथकर उसकी लोई बनाएं। अब लोई में स्टफिंग भरें और पराठा तैयार करें। अब तवे पर घी लगाकर इसे दोनों साइड से कुरकुरा सेकें। इसे आप अचार और दही के साथ परोस सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
What to Make with Spoiled Milk Recipes Fate Hue Dudh SE Kya Banaye Easy Recipe
छेना बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
छेना बनाने का सामान
  • फटे दूध का छेना – 1 कप
  • चीनी – 1 कप
  •  पानी – 3 कप
  • इलायची पाउडर 

 
विज्ञापन
What to Make with Spoiled Milk Recipes Fate Hue Dudh SE Kya Banaye Easy Recipe
विधि - फोटो : अमर उजाला
विधि

छेना बनाने के लिए फटे हुए दूध तो छानें और इसे एक प्लेट में निकालकर अच्छी तरह से मैश कर लें। पूरी तरह से मैश करने के बाद इसके छोटे-छोटे गोले बना लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी, इलायची पाउडर और चीनी डालकर चाशनी तैयार करें। चाशनी तैयार होने के बाद इस बर्तन में तैयार छेना डालें। अब इसे कम से कम आधा घंटा ऐसे ही रखे रहने दें। अब इसे फ्रिज में रख दें और ठंडा-ठंडा ही परोसें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed