Food Tips : होली का त्योहार जब आता है तो अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। इस त्योहार पर लोग एके-दूसरे के घर बधाइयां देने जाते हैं। यही वजह है कि सभी के घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। अगर होली के सबसे खास पकवान की बात करें तो वो गुजिया है। गुजिया एक ऐसी डिश है जो लगभर हर घर में बनती है। कई दिन पहले से ही घरों में गुजिया बनाई जाती हैं।
होली के दिनों में सभी के घर गुजिया बनने की वजह से लोग इसे खाते-खाते बोर हो जाते हैं। जिस वजह से गुजिया बच जाती हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या सामने आ रही है तो इसका समाधान हमारे पास है। दरअसल, आज हम आपको बची हुई गुजिया की खीर बनाना सिखाएंगे। इससे आप बची हुई गुजियां का इस्तेमाल भी कर लेगें और आपके घर वाले इस टेस्टी डिश को खा कर आपकी तारीफ भी करेंगे।
गुजिया की खीर बनाने के लिए जरूरी सामान
- 2 कटोरी बची हुई गुजिया
- 1 छोटा चम्मच केसर पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चीनी बूरा
- 1 लीटर दूध
- 1 छोटा चम्मच चिरौंजी
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ पिस्ता
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे हुए बादाम
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे हुए काजू
4 of 6
ऐसे बनाएं गुजिया की खीर
- फोटो : istock
ऐसे बनाएं गुजिया की खीर
गुजिया की खीर बनाने के लिए सबसे पहले बची हुईं गुजिया का बारीक चूरमा बना लें। इसे चूरा करके एक कटोरे में रख दें। इसके बाद एक भगोने में दूध गर्म करने के लिए गैस पर चढ़ाएं।
5 of 6
खीर रेसिपी
- फोटो : iStock
जब दूध में उबाल आने लगे तो इसमें चीनी, चिरौंजी और काजू डाल दें। इस बात का ध्यान रखें कि काजु छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए हों। अब इस दूध को खौलने दें।