{"_id":"663b50b105313d075102d900","slug":"watermelon-dishes-recipe-in-hindi-2024-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Watermelon Dishes: गर्मी से हैं परेशान तो करें तरबूज से बनें इन पकवानों का सेवन, शरीर को मिलेगी राहत","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Watermelon Dishes: गर्मी से हैं परेशान तो करें तरबूज से बनें इन पकवानों का सेवन, शरीर को मिलेगी राहत
Watermelon Dishes: सर्दी के मौसम में खाने के कई विकल्प मिल जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक भी होते हैं। परेशानी सामने आती है गर्मी के मौसम में क्योंकि इस मौसम में खाना खाना तो आसान होता है लेकिन खाने को पचाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।
गर्मी में यदि कोई ज्यादा खाना खा लेता है तो तबियत खराब होने का खतरा भी मंडराता रहता है। इसके साथ ही लोगों के शरीर मे तला-भुना खाने की वजह से पानी की कमी होने लगती है। जिस वजह से कमजोरी आने लगती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए लोग तरबूज का सेवन करते हैं।
बच्चों को साधारण तरीके से फल खिलाना काफी मुश्किल होता है। इसी के चलते आज के इस लेख में हम आपको तरबूज से बनने वाले कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताएंगे, जो खाने और पीने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। इन डिशेज को बनाना भी काफी आसान होता है।
2 of 6
गर्मी से हैं परेशान तो करें तरबूज से बनें इन पकवान का सेवन
- फोटो : instagram
तरबूज का जूस
अगर कहीं बाहर से आ रहे हैं और आपको कुछ ऐसा पीने का मन है जो रिफ्रेशिंग हो तो तरबूज का जूस एक बेहतर विकल्प है। इसे बनाना भी काफी आसान है। ऐसे में आप इसे बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं।
3 of 6
गर्मी से हैं परेशान तो करें तरबूज से बनें इन पकवान का सेवन
- फोटो : instagram
मोहब्बत का शरबत
गर्मियों के मौसम में लोग इसका सेवन करना काफी पसंद करते हैं। दूध और तरबूज से बना ये शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। ये दूध से बना होता है, ऐसे में आप इसे बच्चों को हर रोज पिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गर्मी से हैं परेशान तो करें तरबूज से बनें इन पकवान का सेवन
- फोटो : instagram
तरबूज का सलाद
ये सलाद आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा है। इसके अलावा ये आपको फ्रेश रखने का काम करेगा। तरबूज का सलाद बनाने के लिए आपको चीज की जरूरत पड़ेगी, ताकि ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगे।
विज्ञापन
5 of 6
गर्मी से हैं परेशान तो करें तरबूज से बनें इन पकवान का सेवन
- फोटो : instagram
तरबूज का रायता
इस मौसम में दही का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आप तरबूज का रायता बनाकर उसे परोस सकते हैं। इसे बनाने के बाद इस रायते में ऊपर से तरबूज के क्यूब बनाकर जरूर परोसें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।