{"_id":"5b08e4ef4f1c1bf16e8b4a16","slug":"varieties-of-cooling-teas-that-are-packed-with-health-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में आपको रखेगी कूल ये ठंडी चाय, ट्राई करके देखिए ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गर्मियों में आपको रखेगी कूल ये ठंडी चाय, ट्राई करके देखिए
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 27 May 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
अगर आप सोचते हैं कि गर्मियों में चाय पीना सेहत के लिए ठीक नहीं है, तो आप गलत सोचते हैं। तमाम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म चाय आपके शरीर को गर्मियों में ठंडे पेय पदार्थों से ज्यादा ठंडा रखती है। यह आपके लिए चौंकाने वाली बात हो सकती है, लेकिन यह सच है। दरअसल, चाय में पाए जाने वाले कैफीन की वजह से ऐसा होता है।
गुड़हल की चाय :
गुड़हल की चाय बनाने के लिए सबसे पहले इसके फूलों को साफ पानी से धोकर उबलते हुए पानी में डाल लें और इसमें एक छोटा-सा दालचीनी का टुकड़ा भी डाल दें। कुछ देर वैसे ही छोड़ दें और फिर छान लें। इसे 20 मिनट से अधिक न पकाएं, नहीं तो चाय का स्वाद कड़वा हो जाएगा। अब इसमें थोड़ा-सा शहद और नींबू की कुछ बूंदें डालकर पिएं।

पिपरमिंट की चाय:
इसकी चाय बनाने के लिए पिपरमिंट की हरी और सूखी, दोनों तरह की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। ध्यान रहे कि अगर हरी पत्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे थोड़ा ज्यादा मात्रा में रखिए।

गुलाबजल वाली चाय:
शरीर को अंदर से ठंडक देने के अलावा यह आपके दिल और दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच गुलाबजल डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। अब सुबह चाय बनाने में इसका उपयोग करें।

गुलाब-दही वाली चाय:
एक कप गुलाबजल वाली चाय में एक चौथाई कप दही मिला लीजिए। अब इसमें एक या दो चुटकी इलायची पाउडर डाल लीजिए। उबालकर इसका सेवन कीजिए।