Vada Pav Recipe: घर पर बने वड़ा पाव के साथ उठाएं बारिश का लुत्फ, बनाने का तरीका है काफी आसान
बारिश के मौसम में अगर आप वड़ा पाव का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको घर पर ही आसान विधि से वड़ा पाव बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
- 3-4 मध्यम आकार के आलू
- 1/2 चम्मच राई
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- कुछ करी पत्ते
- नमक स्वादानुसार
- तेल
बैटर के लिए
- 1 कप बेसन
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक चुटकी हींग
- नमक स्वादानुसार
- पानी
विभिन्न प्रकार की चटनी
- हरी चटनी
- लहसुन की चटनी
- मीठी इमली की चटनी
विधि
वड़ा बनाने के लिए आपको सबसे आलुओं को उबालकर ठंडा कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। अब उसमें राई, जीरा और करी पत्ते डालें। इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से भून लें। अब इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालें फिर अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में इसमें उबले हुए आलुओं को डालकर मसालों में अच्छी तरह से मिक्स करें। अब मिश्रण को ठंडा होने दें और इससे वड़ा बनाएं।
इसके बाद अब आपको बेसन का बैटर तैयार करना है, जिसमें वड़ा डालकर कोट किया जाएगा। बैटर तैयार करने के लिए एक बाउल में बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग और नमक डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। बैटर ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए।