फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breakfast Recipe: सुबह के नाश्ते में तैयार करें लौकी के पराठे, तरीका है आसान

Tue, 17 May 2022 05:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 17 May 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Healthy And Tasty Lauki Ka Paratha in Lunch Know Recipe in Hindi
पराठे - फोटो : Istock

सुबह के नाश्ते में रोज कुछ अलग बनाना है तो लौकी के पराठे को ट्राई करें। लौकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है लेकिन कई घरों में बच्चे लौकी खाना नहीं चाहते। ऐसे में अगर आप इस सब्जी को बच्चों की डाइट में शामिल करना चाहती हैं तो लौकी के पराठे बनाकर देखें। इन पराठों का स्वाद लाजवाब होगा और बच्चे इसे आसानी से खा सकेंगे। साथ ही इन पराठों को टिफिन में भी पैक कर दिया जा सकता है। तो चलिए जानें क्या है लौकी के पराठे बनाने की रेसिपी। 

Today’s Kitchen Make Healthy And Tasty Lauki Ka Paratha in Lunch Know Recipe in Hindi
लौकी
लौकी के पराठे बनाने की सामग्री

एक छोटे आकार की लौकी, आटा दो कप, प्याज बारीक कटा हुआ, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, तेल पराठे सेंकने के लिए, नमक स्वादानुसार।

Today’s Kitchen Make Healthy And Tasty Lauki Ka Paratha in Lunch Know Recipe in Hindi
paratha - फोटो : istock
लौकी के पराठे बनाने की विधि

लौकी के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छील लें। फिर किसी बर्तन में इसे कद्दूकस करके रख लें। अब प्याज को भी छीलकर बारीक काट लें। कद्दूकस की हुई लौकी और प्याज को मिला लें। साथ में इसमे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, और जीरा डाल दें। सबको अच्छे से मिला दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Healthy And Tasty Lauki Ka Paratha in Lunch Know Recipe in Hindi
लौकी - फोटो : pintrest

लौकी और प्याज में सारे मसाले मिलाने के बाद इसमे गेंहू का आटा डालें। लौकी और गेंहू के आटे को मिलाकर गूंथना शुरू करें। वैसे तो लौकी के पानी से आटा गीला हो जाता है। लेकिन अगर आटा सूखा लग रहा हो तो थोड़ा सा पानी अलग से डाल सकते हैं। अब इस आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें। ध्यान रहे कि ये बहुत ज्यादा गीला और नर्म ना हो जाए। नहीं तो पराठे बेलने में दिक्कत होगी। इसे थोड़ा सा सख्त ही रखें। 

विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Healthy And Tasty Lauki Ka Paratha in Lunch Know Recipe in Hindi
पराठे - फोटो : Istock

अब आटे की लोई बनाकर प्लेन सतह पर रखें और बेलन में सूखा आटा लगाकर बेलें। आप चाहें तो तिकोना या गोल आकार दे सकते हैं। अब तवे पर इस पराठे को डालें और तेल लगाकर अलट-पलट कर सेंके। इसे तब तक सेंके जब तक कि परांठे सुनहरे ना हो जाएं। बस गर्मागर्म तवे पर से उतारकर सलाद, चटनी या फिर रायते के साथ सर्व करें। सुबह के नाश्ते से लेकर टिफिन में देने के लिए लौकी के पराठे बिल्कुल परफेक्ट हैं। साथ ही ये आसानी से बनकर तैयार भी हो जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed