फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cool Drinks: गर्मी में तुरंत ठंडक का एहसास दिलाएंगी लस्सी, इन तीन फ्लेवर से बनाएं टेस्टी

Mon, 16 May 2022 03:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 16 May 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Tasty Lassi With Three Different Flavours Know Recipe in Hindi
lassi - फोटो : अमर उजाला

गर्मियों के मौसम में शरीर को तरोताजा रखने के लिए ठंडी ठंडी ड्रिंक्स बेहद जरूरी है। तरह-तरह के शरबत के साथ ही लस्सी का मजा ही अलग होता है। ठंडी-ठंडी लस्सी सेहत को ना केवल फायदा पहुंचाती है बल्कि इससे शरीर को भी राहत मिलती है। साथ ही लस्सी बनाना बेहद आसान होता है। लेकिन अगर आप रोज की उस एक टेस्ट वाली लस्सी में कुछ नया स्वाद जोड़ना चाहते हैं। तो ये तीन फ्लेवर जरूर ट्राई करें। इन तीन तरह के स्वाद वाली लस्सी घर में हर किसी को पसंद आएगी और टेस्ट के साथ फायदा भी मिलेगा। तो चलिए जानें तीनों फ्लेवर वाली लस्सी की रेसिपी। 

Today’s Kitchen Make Tasty Lassi With Three Different Flavours Know Recipe in Hindi
लस्सी - फोटो : Social Media
केसरिया लस्सी

केसरिया लस्सी ना केवल स्वाद में लाजवाब होगी बल्कि ये सेहत को भी फायदा पहुंचाएगी। गर्मी के मौसम में सॉफ्ट ड्रिंक्स से बेहतर है कि लस्सी का सेवन किया जाए। केसर वाली लस्सी बनाने के लिए जरूरत होगी एक कप दही, केसर के दो से तीन रेशे, दूध एक चम्मच, दो से तीन चम्मच चीनी या फिर स्वादानुसार, इलायची पाउडर थोड़ा सा। सबसे पहले एक चम्मच दूध को गर्म कर लें। फिर इस गर्म दूध में केसर के रेशे डाल दें। जिससे कि ये गल जाएं और इनका रंग दूध में उतर जाए। 

Today’s Kitchen Make Tasty Lassi With Three Different Flavours Know Recipe in Hindi
लस्सी - फोटो : pixabay

अब एक मिक्सी के जार में दही, चीनी, केसर वाला दूध, बर्फ के टुकड़े और एक चुटकी इलायची का पाउडर डालकर मिला लें। फिर इसे ब्लेंड कर लें। बस तैयार है केसरिया ठंडी सी लस्सी। इसे गिलास में सजाकर सर्व करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Tasty Lassi With Three Different Flavours Know Recipe in Hindi
rose lassi
रोज लस्सी

गुलाब के फ्लेवर वाली लस्सी बहुत सारे लोगों को पसंद होती है। इसे घर में बनाने के लिए बस जरूरत होगी रोज सीरप की। एक कप दही, चौथाई कप ठंडा पानी, रोज सीरप एक चम्मच, और चुटकी भर इलायची का पाउडर। अब मिक्सी के जार में दही और रोज सीरप डालें। अगर रोज सीरप से मिठास कम लग रही है तो थोड़ी सी चीनी भी डाल लें। साथ में इलायची का पाउडर डालकर ब्लेंड कर लें। बस ठंडी सी लस्सी तैयार है। इसे गिलास में निकालकर ऊपर से रोज सीरप की कुछ बूंदों से सजाएं। 

विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Tasty Lassi With Three Different Flavours Know Recipe in Hindi
mango lassi - फोटो : सोशल मीडिया
मैंगो लस्सी

लस्सी को आप कई सारे फ्रूट्स की मदद से फ्लेवर दे सकती है। जैसे कि स्ट्रॉबेरी, पाइनएप्पल, मैंगो। ज्यादातर लोगों को मैंगो पसंद होता है। इसलिए मैंगो लस्सी बनाने की विधि जान लें। मैंगों लस्सी बनाने के लिए चाहिए एक कप दही, एक पका आम टुकड़ों में कटा हुआ, चीनी दो से तीन चम्मच, काला नमक चुकीभर। लस्सी बनाने के लिए मिक्सी के जार में एक कप दही के साथ पके आम के टुकड़े डाल दें। साथ में चीनी और चुटकीभर इलायची का पाउडर लें। इन सारी चीजों को मिक्सी के जार में डालकर ब्लेंड कर लें। बस तैयार है मैंगो लस्सी। इसे गिलास में डालकर सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed