फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: चाय के साथ बनाएं आलू के क्रिस्पी रिंग्स, बच्चे भी करेंगे पसंद

Wed, 27 Apr 2022 02:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 27 Apr 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Child Special Potato Rings Know Dish Recipe in hindi
आलू - फोटो : Pixabay

बच्चे अगर बाहर के फूड खाने की मां करते हैं। तो उन्हें घर में ही टेस्टी और चटपटा खाने को दें। जिससे उनके बाहर के खाने की क्रेविंग को कम किया जा सके। वहीं कई बार अचानक मेहमानों के आ जाने पर भी नहीं समझ आता कि चाय के साथ क्या दें। ऐसे में आप आलू के क्रिस्पी रिंग्स बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये खाने में टेस्टी होते हैं और झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं। तो अगली बार ईवनिंग स्नैक्स में आप इसे बना सकती हैं। सबसे खास बात कि इसे बनाने के लिए खास मेहनत की भी जरूरत नहीं होती। तो चलिए जानें क्या है आलू रिंग्स की रेसिपी।

Today’s Kitchen Make Child Special Potato Rings Know Dish Recipe in hindi
झटपट आलू उबालें - फोटो : Istock
आलू के रिंग्स बनाने की सामग्री

आलू तीन से चार, कॉर्न फ्लोर सूजी आधा कप, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हल्दी आधा चम्मच, काला नमक आधा चम्मच, तेल, नमक स्वादानुसार।

Today’s Kitchen Make Child Special Potato Rings Know Dish Recipe in hindi
potato dish - फोटो : istock
पोटैटो रिंग बनाने की विधि

पोटैटो रिंग बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। उबाल कर इन आलूओं को छील लें। फिर किसी बाउल में छिलका निकाल इन आलूओं को मैश कर लें। अब मैश किए हुए आलूओं के ऊपर कॉर्नफ्लोर डालें। साथ में काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें। सभी चीजों को मैश किए आलूओं में डालकर मिला लें। अब ये मिश्रण पूरी तरह से तैयार हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Child Special Potato Rings Know Dish Recipe in hindi
आलू - फोटो : Istock

पौटेटो रिंग बनाने कि लिए किसी समतल जगह पर या फिर चौके पर रखकर आलूओं को फैलाएं। इस मिश्रण को हाथों से दबाकर फैला लें। जब ये फैल जाएं तो इन्हें सही आकार देने के लिए किसी ढक्कन की मदद से काटें। गोलाकार रिंग काटने के लिए दो ढक्कन लें। जो एक दूसरे से थोड़े छोटे हों। पहले एक बड़ा ढक्कन रखकर सही आाकार में गोला काट लें। 

विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Child Special Potato Rings Know Dish Recipe in hindi
potato - फोटो : istock

फिर दूसरे छोटे ढक्कन की मदद से उस सही आकार के गोले को काट दें। फिर अंदर के बड़े हिस्से को हटा दें। ऐसा करने से केवल गोल रिंग बचेगी। ऐसे ही सारी की सारी पोटैटो रिंग काटकर रख लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए तो सारे पोटैटो रिंग को बारी-बारी से डालकर डीप फ्राई करें। किसी किचन टॉवेल पर निकालकर इन्हें गर्मागर्म प्लेट में डालकर सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed