नॉनवेज खाने वाले हर दिन किसी नई रेसिपी की तलाश में रहते हैं। ऐसे में सिंधी मटन फ्राई जरूर पसंद आएगा। इसे बनाने के लिए कुछ खास चीजों की जरूरत होती है। जिसे मटन के टुकड़ों में लपेटकर बनाया जाता है। ये काफी स्वादिष्ट होता है। तो अगली बार घर में मेहमान आए या फिर कुछ बेहतरीन खाने का दिल करे तो सिंधी मटन फ्राई को जरूर बनाएं। तो चलिए जानें क्या है सिंधी स्टाइल मटन फ्राई की रेसिपी।
सिंधी मटन फ्राई की सामग्री
आधा किलो मटन के टुकड़े, एक कटोरी कच्चे पपीते का पेस्ट, तेल आवश्यकतानुसार, दो प्याज कद्दूकस किया हुआ. अदरक और लहसुन का पेस्ट, दही, टमाटर, बारीक कटा हरा धनिया, जीरा एक चम्मच, धनिया पाउडर एक चम्मच, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हरी इलायची, नमक स्वादानुसार।
सिंधी मटन फ्राई बनाने की विधि
सबसे पहले मटन के टुकड़ों को अच्छी तरह से धो लें। फिर कच्चे पपीते को छीलकर काट लें। अब इसे ग्राइंडर जार में पीस कर पेस्ट बना लें। इस कच्चे पपीते के पेस्ट को धुले हुए मटन के टुकड़ों पर लगा दें। इसे लगाकर ऐसे ही रख दें। करीब आधे घंटे के लिए। ताजा गरम मसाला तैयार करें। इसके लिए काली इलायची, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, तेजपत्ता को मिलाकर बारीक पीस लें। वैसे आप चाहें तो पहले से तैयार या बाजार का मसाला भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ताजे मसाले का स्वाद ही अलग होता है।
4 of 5
नॉनवेज
- फोटो : getty images
अब किसी कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमे प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। साथ में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। इसे तब तक भूनें जब तक कि इसका कच्चापन ना चला जाए। अब इस भुने हुए पेस्ट में पपीते का पेस्ट लगे मटन के टुकड़े डालें। इन्हें तब तक भूनें जब तक कि ये सूखकर तेल छोड़ ना दें। अब इसके ऊपर ताजा बना गरम मसाला डालें। जब ये थोडा पकना शुरू हो जाए तो इसमे टमाटर की प्यूरी भी डाल दें। अंत में दो कप गर्म पानी डालकर मटन को गलने के लिए छोड़ दें।
कड़ाही को अच्छे से ढंक दें। जब मटन अच्छे से गल जाए तो ढक्कन हटा कर चेक कर लें। अब इस सिंधी मटन फ्राई के ऊपर हरी धनिया की पत्तियां डालें और ढंक दें। तैयार है सिंधी मटन फ्राई। इसे स्नैक्स के रूप में सर्व करें। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होगा।