{"_id":"627b49997eca9f217e427b66","slug":"today-s-kitchen-make-best-egg-omelette-know-delicious-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: ऑमलेट को बनाएं नए तरीके से, बच्चे क्या बड़ों को भी आएगा पसंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: ऑमलेट को बनाएं नए तरीके से, बच्चे क्या बड़ों को भी आएगा पसंद
प्रोटीन से भरपूर अंडा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासतौर पर बढ़ते हुए बच्चों को अक्सर मां प्रोटीन के सोर्स के लिए अंडा देती हैं। अगर रोज एक जैसा ऑमलेट खाकर आपका बच्चा बोर हो गया है। तो इस बार नए तरीके से इसे बनाकर तैयार करें। वैसे ऑमलेट खाना केवल बच्चों को ही पसंद नहीं होता। इसे लगभग हर अंडा खाने वाला पसंद करता है। तो ब्रेकफास्ट में अंडे को ईरानी रेसिपी के साथ बनाकर तैयार करें। आगे की स्लाइड में जानें ऑमलेट की ईरानी रेसिपी।
2 of 5
egg
- फोटो : Pixabay
ईरानी ऑमलेट को बनाने की सामग्री
ईरानी ऑमलेट बनाने के लिए जरूरत होगी दो अंडे, दो टमाटर, एक प्याज, काली मिर्च आधा चम्मच, चार से पांच कली लहसुन, तेल दो चम्मच. एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, नमक स्वादानुसार।
3 of 5
omelette
ईरानी ऑमलेट बनाने की विघि
सुबह के समय अक्सर ही जल्दबाजी में ऑमलेट बनाकर तैयार किया होगा। लेकिन इस बार वहीं पुरानी सामग्री से बस बनाने की विधि अलग कर टेस्टी आमलेट तैयार किया जा सकता है। ईरानी तरीके से ऑमलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें। जब पैन गर्म हो जाए तो इसमे एक चम्मच तेल डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
omelette
- फोटो : Pixabay
जब पैन में तेल गर्म हो जाए तो इसमे लहसुन को छीलकर कुचल लें या फिर पेस्ट बना लें। इस पिसे लहसुन को पैन में गर्म तेल में डाल दें। साथ में इसमे बारीक कटा टमाटर डालें। जब टमाटर पक जाए तो इसमे नमक डालें। साथ में काली मिर्च एक चम्मच और आधा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर डालें। साथ में दालचीनी का पाउडर भी डालें। अब इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं। आंच को धीमाकर टमाटर और मसालों को अच्छी तरह से भूनकर फैला दें।
विज्ञापन
5 of 5
omelette
पैन में टमाटर को अच्छी तरह से फैला दें और दो अंडे लेकर इस भुने और मसाले में लिपटे टमाटर के ऊपर ही पैन में अंडों को फोड़कर डाल दें। इन अंडों को पकने दें। जब अंडे पककर तैयार हो जाएं तो इन पर तले हुए प्याज को डाल दें। गैस बंद कर इस आमलेट को आप ब्रेकफास्ट में सर्व करें। तला हुआ प्याज बनाने के लिए टमाटर को पकाते समय ही दूसरे पैन में कटा हुआ प्याज तेल में डालकर अच्छी तरह से भून लें। इस प्याज को बीच-बीच में चलाते रहें और सुनहरा कर साइड में रख लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।