फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: रोज के खाने का जायका बढ़ा देगी बेसन भरवां लाल मिर्च, बनाने का तरीका है आसान

Mon, 11 Jul 2022 05:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 11 Jul 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Know How to Prepare Besan Mirch Achar Recipe Details in Hindi
lal mirch

हर घर में कोई ना कोई सदस्य ऐसा होता है जो चटपटा और तीखा खाना पसंद करता है। ऐसे में किसी एक की पसंद का खाना बनना मुश्किल है। आप चाहें तो तीखा और चटपटा लाल मिर्च का अचार बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये तीखा खाने की क्रेविगं को दूर करेगा। साथ ही वो लोग जो रोज के खाने में कुछ अलग जायका लाना चाहते हैं। उनके लिए बेसन से भरी ये लाल मिर्च परफेक्ट है। जिसे वो परांठे के साथ नाश्ते में तो डिनर और लंच में भी खा सकते हैं। वैसे बेसन भरी ये लाल मिर्च राजस्थान में काफी मशहूर है। और इसे लोग नाश्ते में पराठे के साथ खाना पसंद करते हैं। तो चलिए जानें क्या है बेसन वाली लाल मिर्च को बनाने की रेसिपी। 

Today’s Kitchen Know How to Prepare Besan Mirch Achar Recipe Details in Hindi
lal mirch
भरवां लाल मिर्च बनाने की सामग्री

दस से बारह मोटी लाल मिर्च, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक कप बेसन, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, दो चम्मच घी। 

Today’s Kitchen Know How to Prepare Besan Mirch Achar Recipe Details in Hindi
lal mirch
भरवां लाल मिर्च बनाने की विधि

सबसे पहले मोटी लाल मिर्च को अच्छे से धोकर साफ कर लें। फिर इन सारी मिर्चों को लंबाई में फाड़ लें। जिससे कि इनके अंदर भरावन भरने की जगह बन जाए। अब एक पैन में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमे बेसन को भून लें। बेसन जब हल्का सा सुनहरे रंग का हो जाए तो इसमे धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक स्वादानुसार डाल दें। इन सबको मिलाकर अच्छे से भून लें। अब पैन को आंच से उतार लें और एक किनारे रख दें। जिससे कि मसाले ठंडे हो जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Know How to Prepare Besan Mirch Achar Recipe Details in Hindi
pickle

जब ये मसाले का मिश्रण ठंडा हो जाए तो लाल मिर्च के अंदर इन मसालों को भर दें। एक पैन में तेल गर्म करें। फिर मसाले भरे हुए लाल मिर्च को इसमे फ्राई कर लें। बस तैयार है बेसन से भरे लाल मिर्च के अचार, इन्हें पराठे के साथ सर्व करें। ये लाल मिर्च का अचार कई दिनों तक खराब नहीं होता। आप चाहें तो इसे फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं। लंच या डिनर में इसे आप खाने का जायका बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में लाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed