फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: बासी रोटी बच जाए तो बना लें ये टेस्टी स्नैक्स, सब पूछेंगे रेसिपी

Sun, 22 May 2022 10:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 22 May 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
make these amazing recipes with leftover roti or basi roti ka kya karen
बासी रोटी की रेसिपी - फोटो : Istock

घर में अक्सर रोटियां बच जाती हैं। जिसे दोबारा कोई खाना नहीं चाहता है। ऐसे में इन बासी रोटी को लोग फेंक देते हैं। इन बासी रोटी को अगर फेंकना नहीं चाहते हैं। तो इनसे टेस्टी स्नैक्स बना सकते हैं। एक बार इन रोटियों के स्नैक्स बनकर तैयार हो जाएंगे तो कोई जान भी नहीं पाएगा कि ये बची हुई बासी रोटी से तैयार किया गया है। तो चलिए जानें कौन सी डिश इन बासी रोटियों से मिलाकर तैयार की जा सकती है। 

make these amazing recipes with leftover roti or basi roti ka kya karen
pizza - फोटो : istock
रोटी पिज्जा

दोपहर के खाने की रोटी बच गई है तो दोबारा तो इसे कोई खाना नहीं चाहेगा। ऐसे में इन रोटियों से आप शाम के स्नैक्स में हेल्दी एपटाइजर के तौर पर रोटी पिज्जा बना सकते हैं। ये काफी स्वादिष्ट भी लगेगा। रोटी पिज्जा बनाने के लिए उबले आलू, कटे प्याज, कटे टमाटर, नमक, काली मिर्च और मिक्स्ड हर्ब्स जैसे ऑरेगेनो को डालकर मिक्स कर लें। साथ में खीरा, प्याज और टमाटर गोल आकार में काट लें। रोटी को तवे पर रखकर गर्म करें। इससे ये थोड़ी टाइट हो जाएगी। फिर इस रोटी के ऊपर केचप या फिर शेजवॉन चटनी लगाएं। फिर इसके ऊपर उबले आलू का मसाला फैला दें। साथ में सलाद के गोल टुकड़े इनके ऊपर रखें। सबसे ऊपर चीज की एक से दो स्लाइस रखकर बेकिंग ट्रे में डालकर बेक कर लें। बस तैयार है रोटी पिज्जा। इसे आप बच्चों से लेकर बड़ों तक को खिला सकती हैं। 

make these amazing recipes with leftover roti or basi roti ka kya karen
रोटी - फोटो : Istock
फ्राइड रोटी

अगर रोटी बच जाए तो इन्हें छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। फिर इनके ऊपर नमक, काली मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर मिलाएं। किसी कड़ाही या फिर पैन में तेल गर्म करें। इसमे कटी हुई प्याज डालकर भूनें। साथ में हरी मिर्ची भी डाल दें। फिर शिमला मिर्च कटी हुई डालें। साथ में पत्तागोभी भी डालें। सबको अच्छे से भूनकर पका लें और फिर रोटियों को जिसमे मसाला मिक्स है। कड़ाही में डालकर चलाएं। पांच मिनट तक अच्छे से भूनें। बस तैयार है आपकी रोटी फ्राई। इसे प्लेट में निकालकर ऊपर से केचप डालकर सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
make these amazing recipes with leftover roti or basi roti ka kya karen
tikki
रोटी से बनाएं टिक्की

रात की रोटी बच गई है तो इसकी टिक्की बनाकर तैयार की जा सकती है। अब इन बची हुई रोटी को लेकर मिक्सी में पीस लें। फिर इस रोटी के पाउडर में उबले आलू, हरी मिर्ची, हरी धनिया, कटे हुए प्याज के टुक़ड़े, अदरक का पेस्ट, चाट मसाला, नमक और अमचूर पाउडर डालकर मिक्स कर लें। इसका पेस्ट बना लें। और फिर छोटी टिक्कियों का आकार दें। इन टिक्कियों को तवे पर फ्राई कर लें। इसे चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। तो अगली बार घऱ में अगर रोटी बच जाए तो इन रेसिपी को ट्राई करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed