फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: साग काटने और साफ करने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये आसान तरीका

Tue, 07 Dec 2021 09:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 07 Dec 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
Tips To Clean Saag Bathua Sarson Methi Quick Cleaning And Chopping
साग काटने और साफ करने का तरीका - फोटो : Istock

सर्दियों में हरे पत्तेदार सब्जियों की बहार आ जाती है। सोया मेथी, पालक, बथुआ आदि को इस मौसम में अक्सर बनाया जाता है। लोगों को सर्दियों में साग खाना पसंद भी होता है। गर्मागर्म साग और रोटी का स्वाद सर्दी के दिनों में अधिक लजीज लगता है। साग खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, पोषक तत्वों से भरपूर भी होते हैं। आयरन, प्रोटीन हरी पत्तेदार सब्जियों में होता है, जो सर्दी में होने वाली बीमारियों से लड़ने के लिए आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इतने फायदेमंद होने के बाद भी कुछ लोग साग बनाने से कतराते हैं। इसके पीछे की वजह होती है, पत्ते वाली सब्जियों को साफ करना और काटना। साग बनाना जितना आसान होता है, उससे चुनना और साफ करना उतना ही कठिन काम माना जाता है। आज की रसोई में हम आपको साग साफ करने का सबसे आसान तरीका बताएंगे, जिसके बाद आपके लिए साग बनाना झंझट का काम नहीं रहेगा। अगली स्लाइड्स में जानिए पालक, सरसों, मेथी और बथुआ के साग को साफ करने का तरीका।

Tips To Clean Saag Bathua Sarson Methi Quick Cleaning And Chopping
सरसो - फोटो : Pixabay

सरसो को साफ करने और काटने का तरीका

सरसों का साग साफ करना सबसे आसान होता है। सरसों के पत्ते बड़े बड़े होते हैं। उन्हें अलग करके अगर किसी का डंठल सख्त होता है तो उसे नीचे से छील लेते हैं। फिर सभी अलग अलग पत्तों को 5 से 6 बार पानी से धोकर साफ कर लें। अब इनका गट्ठर बनाकर एक साइड से पकड़कर काट लें। साग को काटने के बाद नहीं, बल्कि काटने से पहले धोएं।

Tips To Clean Saag Bathua Sarson Methi Quick Cleaning And Chopping
मेथी - फोटो : Pixabay

मेथी साफ करने का तरीका

मेथी का साग साफ करने और काटने के लिए अक्सर महिलाएं एक-एक पत्ते को चुनती हैं। इसमें काफी समय लग जाता है। आप फटाफट मेथी साफ करने के लिए उसकी गट्ठर बनाकर जड़ और डंठल काट लें। फिर एक बर्तन में ज्यादा पानी में मेथी के पत्तों को डाल दें। पानी में मेथी साफ होने के बाद पूरा बंच बना लें  और चाकू से बारीक काट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips To Clean Saag Bathua Sarson Methi Quick Cleaning And Chopping
पालक - फोटो : Pixabay

पालक साफ करने का तरीका

पालक के पत्ते बड़े होते हैं, इसलिए पालक को भी आसानी से साफ किया जाता है। पालक की गठरी में ऊपर से नजर आ रहे सड़े गले पत्ते अलग कर लें। फिर पालक की गठरी का नीचे से डंठल काट लें। उसके बाद फिर सड़े-गले पत्ते दिखे तो हटा दें। आप एक बर्तन में पानी भरकर उसमें कुछ देर के लिए पालक को छोड़ दें। निकाल कर दो तीन बार साफ पानी से पालक के पत्तों को धो लें। पालक साफ होने के बाद चौपर पर रख कर पालक को काट लें।

विज्ञापन
Tips To Clean Saag Bathua Sarson Methi Quick Cleaning And Chopping
बथुआ - फोटो : iStock

बथुआ साफ करने और काटने का आसान तरीका

बथुआ के पत्ते छोटे होते हैं, इसलिए उन्हें साफ करने में अक्सर महिलाओं को परेशानी होती है। लेकिन आप आसानी से उसे साफ कर सकती हैं। इसके लिए बथुआ की पहले से बनी गठरी में से डंठल काट कर अलग कर लें। अब खराब पत्तों को हटा लें। फिर साफ पानी में 4-5 बार अच्छे से बथुआ के पत्ते धो लें। पानी से निकाल कर फिर से गट्ठर बनाकर का काट लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed