फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलकर भी इस वक्त न करें केले का सेवन, खतरनाक हो सकती है इससे मिलने वाली एनर्जी

Mon, 18 Feb 2019 01:07 PM IST
Sumit kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 18 Feb 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
this is the best time to have banana
banana

केला खाने के फायदे आपने आज तक बहुत सुने होंगे। पोटेशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और एनर्जी से भरपूर यह फल पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरने का एहसास कराता है। इसे खाने के बाद काफी एनर्जी मिलती है, जिस वजह से जिम जाने से आधा घंटे पहले एक केला खाने की सलाह दी जाती है।

this is the best time to have banana
banana mask

कई लोग किसी भी समय केले का सेवन कर लेते हैं। ऐसा करना गलत है। केले को देर रात खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह एक भारी फल है जो आपके मैटाबॉलिज्म को कमजोर करता है। अगर कभी आप रात के समय इसका सेवन कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप तुरंत सोने की बजाय करीब 2 से 3 घंटे बाद सोने जाएं।

this is the best time to have banana
banana milk combination

जिन लोगों को बलगम, खांसी और जुकाम जैसी समस्या हो उन्हें केले का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह इन्हें और बढ़ा सकता है। केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो देर तक पेट के भरे होने का एहसास कराता है और वजन कम करने में मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
this is the best time to have banana
banana face mask

केला मैग्नेशियम, कैल्शियम और फॉलेट से भरपूर होता है। इसके सेवन से मीठे की क्रेविंग को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें काफी मात्रा में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है।

विज्ञापन
this is the best time to have banana
banana chips - फोटो : file photo

केला आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन रात के समय इसका सेवन न करें। खासतौर पर रात के समय मीठे फल को खाने से बचें, क्योंकि यह शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं और रात के समय हमारे शरीर को किसी तरह की एनर्जी की जरूरत नहीं होती। इससे आपकी नींद भी प्रभावित होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed