फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन लोगों को अदरक का सेवन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी ना खाएं

Thu, 06 Dec 2018 10:05 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
These people should not consume ginger
- फोटो : file photo

सर्दियों में अदरक आपको हर घर में आसानी से मिल जाएगा। अदरक की तासीर गर्म होने के कारण चाय से लेकर सब्जी और चटनी बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सर्दी खांसी में भी आराम पहुंचाता है। आयुर्वेद में भी अदरक की कई खूबियां बताई गई हैं। आज तक आपने सिर्फ इसके फायदे ही सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए इसका सेवन करना जहर जैसा है। आइए जानते हैं किन लोगों को अदरक से दूरी बनाकर रखनी चाहिए...

These people should not consume ginger
- फोटो : file photo

जो लोग वजन बढ़ाने की कोशिश में जुटे हों

सबसे पहले जो लोग अपना वजन बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अदरक का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि अदरक हमारी भूख को कम करने का काम करता है, जो वजन कम करने वाले लोगों के लिए अच्छा है। तो अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इसके सेवन आज ही बंद कर दें।

These people should not consume ginger
- फोटो : file photo

प्रेग्नेंट महिला रखें ध्यान

प्रेग्नेंसी के शुरूआती दौर में महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस और कमजोरी होती है, जिसके लिए अदरक का सेवन अच्छा होता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के आखिरी तिमाही महीनों में उन्हें अदरक के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से प्रीमेच्योर डिलीवरी और लेबर का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These people should not consume ginger
- फोटो : file photo

दवाइयां लेने वाले लोग रखें खयाल

जो लोग रेगुलर दवाइयों पर रहते हैं, ऐसे लोगों को अदरक से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दवाइयों में बेटा-ब्लॉकर्स, एंटीकोगुलैंट्स और इंसुलिन जैसे ड्रग्स होते हैं, जो हमारे शरीर में अदरक के साथ मिलकर खतरनाक मिश्रण बनाते हैं। ये हमारे शरीर को हानि पहुंचा सकते है।

विज्ञापन
These people should not consume ginger
- फोटो : file photo

हीमोफीलिया के पेशेंट्स

हीमोफीलिया से ग्रसित लोगों के लिए अदरक का सेवन बहुत नुकसानदायक होता है, क्योंकि अदरक खाने से खून पतला होने लगता है, जो हीमोफीलिया के पेशेंट्स के लिए अच्छा नहीं होता है। इन लोगों को अदरक से कोसों दूर ही रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed