Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइग्रेन के दर्द से परेशान हैं तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड

Tue, 13 Feb 2018 05:04 PM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
these 5 food helps with migraine pain
migraine
'माइग्रेन' के दर्द की एक पहचान है। बार-बार होने वाले सिरदर्द को हल्के में लेना आपको भारी पड़ सकता है। यदि यह दर्द ‌सिर के एक तरफ हो, तो यह 'माइग्रेन' का दर्द भी हो सकता है। 


माइग्रेन आज युवाओं में बढ़ती एक आम समस्या है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में माइग्रेन ने लगभग तीन चौथाई लोगों को जकड़ रखा है। इसमें सबसे ज्यादा युवा वर्ग प्रभावित है। सामान्य सिरदर्द के मुकाबले माइग्रेन से होने वाला सिरदर्द असहनीय होता है। हालांकि, असहनीय सिरदर्द सिर्फ माइग्रेन में ही नहीं, बल्कि ट्यूमर, मेनिनजाइटिस आदि बीमारियों में भी हो सकती है। इससे पहले देर हो, डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। माइग्रेन का दर्द काफी बेचैनी पैदा कर सकता है। इस गंभीर सिरदर्द को चिकित्सकीय उपचार के साथ खाद्य पदार्थों के सेवन से भी कम कर सकते हैं।  
Trending Videos
these 5 food helps with migraine pain
fish
मछली खाएं, राहत पाएं: माइग्रेन से बचने के लिए मछली का सेवन फायदेमंद होता है। फैटी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बहुत अच्छा स्रोत है। यह सिर में सूजन और दर्द में काफी हद तक राहत प्रदान करती है। सूजन को कम करने के अलावा, मछली का तेल ब्लड क्लॉटिंग, रक्त दबाव और माइग्रेन अटैक के अन्य लक्षणों को कम करने में सहायक होता है। सैल्मन, ट्राउट और हेरिंग मछली इसके बेहतरीन स्रोत हैं।
these 5 food helps with migraine pain
nuts
दर्द में नट्स: माइग्रेन का दर्द सताए, तो नट्स खाएं। इनमें मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में सहायता करते हैं। मैग्नीशियम से समृद्ध पदार्थ, जैसे- सेम, नट्स, साबुत अनाज और इनसे बने ब्रेड दर्द कम करने वाले हार्मोन को छोड़ता है, जिससे माइग्रेन के दर्द से बहुत राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
these 5 food helps with migraine pain
flax seed
अलसी के बीज: अगर आप शाकाहारी हैं, तो अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं। इसमें भी ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर पाया जाता है।

साबुत अनाज: बाजरे में फाइबर, एंटीऑक्‍सीडेंट और मिनरल पाए जाते हैं। तो ऐसे में माइग्रेन का दर्द होने पर साबुत अनाज से बने भोजन का जरूर सेवन करें।
 
विज्ञापन
these 5 food helps with migraine pain
curd
दही का असर: मस्तिष्क ठीक तरह से काम करे, इसके लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम की आवश्यकता होती है। कैल्शियम की कमी से भी माइग्रेन की समस्या हो सकती है। रोजाना एक कटोरी दही खाने से माइग्रेन के दर्द को दबाया जा सकता है।

पानी पिएं पर्याप्त: संपूर्ण स्वास्थ्य और शरीर के अंगों को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए जल एक महत्वपूर्ण तत्व है। निर्जलीकरण होने पर, जब हमारे शरीर से पानी बाहर निकल जाता है, तो इस स्थिति में भी सिरदर्द और माइग्रेन होता है। उचित मात्रा में पानी पीने से माइग्रेन के दर्द को नियंत्रित किया जा सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed