फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teacher’s Day Special Cake: टीचर्स डे के दिन घर पर तैयार करें ये खास केक, बनाने का तरीका है आसान

Fri, 05 Sep 2025 07:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 05 Sep 2025 07:50 AM IST
सार

Teacher’s Day 2025 Special Cake Ideas: अगर इस टीचर्स डे के दिन आप अपनी फेवरेट टीचर को सरप्राइज देना चाहते हैं तो उनके लिए केक तैयार करें। 

विज्ञापन
Teacher’s Day 2025 Special Cake Ideas Know How to Make Cake For Your Teacher
टीचर्स डे स्पेशल केक आइडिया - फोटो : Adobe stock

Teacher’s Day 2025 Special Cake Ideas: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो हमारे जीवन में शिक्षकों के योगदान और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करने का एक खास अवसर होता है। अगर इस बार शिक्षक दिवस आप कुछ हटकर करना चाहते हैं और अपनी फेवरेट टीचर को एक प्यारा-सा सरप्राइज देना चाहते हैं, तो उनके लिए घर पर बना चॉकलेट केक एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। ऐसा सरप्राइज न केवल उन्हें खुश करेगा, बल्कि आपके प्यार और सम्मान को भी खूबसूरती से बयां करेगा।


 

इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद आसान और अंडे के बिना बनने वाली चॉकलेट केक की रेसिपी, जिसे आप घर पर सामान्य सामग्री से बना सकते हैं। चाहे आप स्कूल स्टूडेंट हों या कॉलेज में पढ़ते हों, इस स्पेशल टीचर्स डे पर अपने हाथों से बना केक देकर आप अपने टीचर को एक यादगार पल दे सकते हैं। 

Teacher’s Day 2025 Special Cake Ideas Know How to Make Cake For Your Teacher
बिना अंडे का चॉकलेट केक बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
 बिना अंडे का चॉकलेट केक बनाने का सामान
  •  मैदा – 1 कप
  • कोको पाउडर – 3 टेबलस्पून
  •  बेकिंग पाउडर – 1 टीस्पून
  •  बेकिंग सोडा – ½ टीस्पून
  •  चीनी – ¾ कप
  • दूध – 1 कप 
  •  तेल – ¼ कप 
  •  वनीला एसेंस – 1 टीस्पून
  •  सिरका – 1 टीस्पून
  •  नमक – एक चुटकी

 
Teacher’s Day 2025 Special Cake Ideas Know How to Make Cake For Your Teacher
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

अंडे के बिना केक बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। इसके बाद बारी आती है केक का बैटर तैयार करते हैं। इसके लिए एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को अच्छे से छान लें। वहीं एक दूसरे बाउल में दूध, चीनी, तेल, वनीला एसेंस और सिरका डालें और अच्छे से मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher’s Day 2025 Special Cake Ideas Know How to Make Cake For Your Teacher
विधि - फोटो : Adobe stock
अब धीरे-धीरे सूखे हुए मिश्रण में दूध वाला मिश्रण मिक्स करें। अब इसका गाढ़ा बैटर बनाएं। इसे बनाते समय ध्यान रखें कि ये ज्यादा न पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा।
विज्ञापन
Teacher’s Day 2025 Special Cake Ideas Know How to Make Cake For Your Teacher
विधि - फोटो : Adobe stock
अब बाती आती केक का मोल्ड तैयार करने की तो उसके लिए मोल्ड में पहले बटर को लगा लें। अब बैटर को ग्रीस की हुई केक टिन में डालें। ओवन में इसे अब 30–35 मिनट तक बेक करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed