फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर मिनट 95 बिरयानी ऑर्डर करते हैं भारतीय, खिचड़ी की डिमांड भी खूब बढ़ी

Tue, 24 Dec 2019 12:54 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
swiggy report 95 biryani ordered by indians in a minute gulab jamun and khichdi dish also in demand
handi biryani - फोटो : instagram

हम भारतीय न केवल पकवान बनाने बल्कि खाना खाने में भी खूब माहिर हैं। तरह-तरह के व्यंजन खाने में भारतीयों का सानी नहीं है। विविधता से भरे अपने देश में इतने तरह के व्यंजन बनाए-खाए जाते हैं, जिनकी मुरीद पूरी दुनिया है। आजकल खाना ऑर्डर करने के लिए कई तरह की फूड सर्विस है, जो मोबाइल एप के माध्यम से खाना मुहैया कराते हैं। इसी तरह के एक फूड डिलीवरी एप है स्विगी की वार्षिक रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:


 

swiggy report 95 biryani ordered by indians in a minute gulab jamun and khichdi dish also in demand
biryani

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी की हालिया वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, देश में हर मिनट बिरयानी के 95 ऑर्डर दिए जाते हैं। पिछले दो साल से भी बिरयानी, सबसे ज्यादा आॅर्डर किए जाने वाले फूड में शामिल थी। बताया गया है कि इस एप के यूजर्स चिकन बिरयानी को ज्यादा पसंद करते हैं।

swiggy report 95 biryani ordered by indians in a minute gulab jamun and khichdi dish also in demand
Gulab jamun - फोटो : Social Media

फूड डिलीवरी एप पर इस साल गुलाम जामुन के 17 लाख 69 हजार 399 ऑर्डर आए। इससे जाहिर होता है कि हम भारतीयों के लिए गुलाब जामुन आज भी पसंदीदा डेजर्ट बनी हुई है। ये ऑर्डर दिल्ली और मुंबई के अलावा बेंगलूरू, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों से आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
swiggy report 95 biryani ordered by indians in a minute gulab jamun and khichdi dish also in demand
halwa - फोटो : Facebook

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मूंग दाल का हलवा और फालूदा खाने में भी माहिर हैं। फालूदा के 11.94 लाख और मूंग दाल के हलवा के दो लाख से ज्यादा ऑर्डर आए। मालूम हो कि शादी समारोहों में भी मूंग दाल का हलवा खूब पसंद किया जाता है और फालूदा तो बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच लोकप्रिय है।

विज्ञापन
swiggy report 95 biryani ordered by indians in a minute gulab jamun and khichdi dish also in demand
khichdi

भारतीयों का एक और पसंदीदा सुपाच्य भोजन खिचड़ी भी इस साल ज्यादा पसंद किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल खिचड़ी ऑर्डर में 128 फीसदी की वृद्धि देखी गई। साल 2019 में खिचड़ी, बिरयानी के अलावा मसाला डोसा, पनीर बटर मसाला, वेज फ्राइड राइस, वेज बिरयानी, और दाल मखनी सबसे ज्यादा पसंद की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed