फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपने कभी खाई है अंजीर की बर्फी, घर पर ऐसे करें तैयार

Mon, 23 Dec 2019 09:20 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 23 Dec 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
anjeer barfi recipe in hindi
अंजीर बर्फी - फोटो : सोशल मीडिया

अंजीर बर्फी भारत की बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है। इस मिठाई को खाना सबलोग पसंद करते हैं। अंजीर बर्फी का स्वाद मीठा और खुशबुदार होता है। इसमें कई तरह की मेवा भी डाली जाती है जिससे यह सभी को बहुत पसंद आती है। अंजीर बर्फी को आप घर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। यह एक ऐसी मिठाई है जिसे आप बनाकर रख सकते है और जब मर्जी खा सकते है। आइए जानते हैं अंजीर बर्फी बनाने की रेसिपी...

anjeer barfi recipe in hindi
अंजीर बर्फी - फोटो : सोशल मीडिया

सामग्री

175 ग्राम छोटे टुकड़ों में कटा अंजीर

75 ग्राम बीजरहित खजूर

50 ग्राम किशमिश

50 ग्राम पिस्ता कटा हुआ

50 ग्राम काजू कटा हुआ

50 ग्राम बादाम कटा हुआ

04 चम्मच देसी घी

anjeer barfi recipe in hindi
अंजीर बर्फी - फोटो : सोशल मीडिया

रेसिपी

सबसे पहले अंजीर, खजूर और किशमिश को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। ध्यान रहे, पीसते समय पानी न डालें। अब गैस पर कड़ाही रखकर उसमें दो चम्मच देसी घी डालकर काजू, बादाम और पिस्ते को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब उसी कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच पर अंजीर के पेस्ट को डालकर लगातार चलाते हुए सात से आठ मिनट तक भून लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
anjeer barfi recipe in hindi
अंजीर बर्फी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद भुने हुए काजू, बादाम और पिस्ता को भी मिला लें और चलाते हुए तीन से चार मिनट और भून लें। अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को घी लगाकर ग्रीस की हुई थाली या चौकोर ट्रे में बर्फी जितना मोटा फैलाकर दो घंटे के लिए सेट होने दें। अब चाकू से अपने मनचाहे आकार में काट लें। अब आपकी सेहतमंद अंजीर तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed