{"_id":"5b2f61564f1c1b603c8b5345","slug":"surprising-health-benefits-of-kasuri-methi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए वरदान है कसूरी मेथी का सेवन, जानें इसके 5 बड़े फायदे","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
महिलाओं के लिए वरदान है कसूरी मेथी का सेवन, जानें इसके 5 बड़े फायदे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jun 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
kasuri methi
हमारी किचन में बहुत सारी चीजें ऐसी होती हैं जो सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि हमारी सेहत के लिए भी रामबाण होती हैं। उन्हीं में से एक है कसूरी मेथी। आपने खाने बनाते समय इसका बहुत बार इस्तेमाल किया होगा, लेकिन आप इस बात से अंजान होंगे कि कसूरी मेथी हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है। आइए जानते हैं कसूरी मेथी से होने वाले फायदों के बारे में...
stomach pain
पेट के इंफेक्शन से बचाए
कसूरी मेथी हमें पेट से संबंधित बीमारियों से कवच प्रदान करता है। इसलिए इसे अपने खाने का हिस्सा जरूर बनाएं। पेट के साथ-साथ यह हार्ट, गैस्ट्रिक और आंतों की समस्याओं से भी निजात दिलाने में मदद करता है।

baby hold mother hand
ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं के लिए
जो महिलाएं ब्रेस्टफीड कराती हैं उनके लिए भी कसूरी मेथी बेहद फायदेमंद रहती है। कसूरी मेथी में कंपाउंड पाया जाता है जो स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद करता है।

Anemia
खून की कमी
अक्सर महिलाओं में एनीमिया की शिकायत देखी जाती है। इसे आप बस अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके ठीक कर सकते हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए मेथी को अपनी डाइट में शानिल करें। इससे आपके शरीर में हो रही खून की कमी दूर होगी।

harmonal imbalance
हार्मोनल चेंज को कंट्रोल
हार्मोनल असंतुलन से हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं, जिससे कसूरी मेथी बचाने में भी मदद करता है। इसलिए आज से ही हार्मोनल असंतुलन को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में कसूरी मेथी को शामिल करें।