{"_id":"6a5c4ad4508c654d1501a29a","slug":"sunday-special-recipe-how-to-make-soup-dumplings-at-home-2026-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Veg Soup Dumplings Recipe: रविवार को घर पर बनाएं स्वादिष्ट वेज सूप डंपलिंग्स, जानें आसान रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Veg Soup Dumplings Recipe: रविवार को घर पर बनाएं स्वादिष्ट वेज सूप डंपलिंग्स, जानें आसान रेसिपी
Sun, 19 Jul 2026 09:44 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 19 Jul 2026 09:44 AM IST
सार
Soup Dumplings Recipe: आज रविवार है, ऐसे में कुछ खास बनाना तो बनता है। इसी के चलते आज के इस लेख में हम आपको ऑथेंटिक सूप डंपलिंग्स बनाने की विधि बताएंगे।
विज्ञापन
वेज सूप डंपलिंग्स बनाने की विधि
- फोटो : AI
Soup Dumplings Recipe: रविवार का दिन स्वादिष्ट और खास व्यंजन बनाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। अगर आप इस वीकेंड कुछ नया और रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर लाना चाहते हैं, तो वेज सूप डंपलिंग्स एक बेहतरीन विकल्प हैं।
वेज सूप डंपलिंग्स बनाने की विधि
- फोटो : Freepik.com
वेज सूप डंपलिंग्स बनाने के लिए सामग्री
डो (आटा) के लिए
डो (आटा) के लिए
- 2 कप मैदा
- ½ कप गुनगुना पानी
- 1 चुटकी नमक
वेज सूप डंपलिंग्स बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
फिलिंग के लिए
- 1 कप बारीक कटा मशरूम
- ½ कप कद्दूकस किया पनीर
- ½ कप बारीक कटी पत्तागोभी
- 2 हरे प्याज (बारीक कटे)
- 1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस)
- 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
- 1 छोटा चम्मच तिल का तेल
- स्वादानुसार नमक और काली मिर्च
विज्ञापन
विज्ञापन
वेज सूप डंपलिंग्स बनाने की विधि
- फोटो : AI
बनाने की विधि
वेज सूप डंपलिंग्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरा प्याज डालकर हल्का भून लें। इसके बाद इसमें बारीक कटा मशरूम, पत्तागोभी, गाजर और अपनी पसंद की अन्य सब्जियां डालकर 2–3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें वेजिटेबल स्टॉक या पानी डालें और स्वादानुसार नमक, काली मिर्च, सोया सॉस, चिली सॉस और थोड़ा-सा सिरका मिलाकर 8–10 मिनट तक उबलने दें, ताकि सूप का स्वाद अच्छी तरह विकसित हो जाए।
विज्ञापन
वेज सूप डंपलिंग्स बनाने की विधि
- फोटो : AI
दूसरी ओर, मैदा से तैयार पतली लोइयों में मशरूम, पनीर और मसालों की फिलिंग भरकर डंपलिंग्स बनाएं और इन्हें स्टीमर में 10–12 मिनट तक अच्छी तरह स्टीम कर लें।