Chilli Paneer Banane Ka Tarika: चिली पनीर इंडो-चाइनीज व्यंजनों में सबसे लोकप्रिय डिशों में से एक है। चाहे परिवार के साथ वीकेंड डिनर हो, बच्चों की पार्टी या अचानक आए मेहमान, चिली पनीर हर मौके पर पसंद किया जाता है। बाहर रेस्टोरेंट में मिलने वाला चिली पनीर अपने मसालेदार स्वाद, सॉफ्ट पनीर और गाढ़ी ग्रेवी के लिए मशहूर होता है। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि वैसा स्वाद घर पर बनाना मुश्किल है।
Chilli Paneer Recipe: रेस्तरां स्टाइल चिली पनीर बनाने का आसान तरीका, स्वाद होगा लाजवाब
Chilli Paneer Kaise Banaye: घर पर बाजार जैसा चिली पनीर कैसे बनाएं?
बाजार जैसा चिली पनीर बनाने के लिए पनीर को कॉर्नफ्लोर और मैदे के हल्के बैटर में लपेटकर सुनहरा तलें। फिर अदरक, लहसुन, प्याज, शिमला मिर्च, सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो केचप और कॉर्नफ्लोर स्लरी के साथ तेज आंच पर पकाएं। इससे रेस्टोरेंट जैसा स्वाद और गाढ़ी ग्रेवी मिलती है।
चिली पनीर बनाने के लिए सामग्री
पनीर फ्राई करने के लिए
-
250 ग्राम पनीर (क्यूब्स)
-
3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
-
2 बड़े चम्मच मैदा
-
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
-
स्वादानुसार नमक
-
थोड़ा पानी
-
तलने के लिए तेल
ग्रेवी के लिए
-
1 प्याज (चौकोर कटा)
-
1 शिमला मिर्च (चौकोर कटी)
-
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन बारीक कटा
-
1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
-
1 बड़ा चम्मच रेड चिली सॉस
-
1 बड़ा चम्मच टोमैटो केचप
-
आधा छोटा चम्मच सिरका (वैकल्पिक)
-
1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर (2 बड़े चम्मच पानी में घोलकर)
-
हरा प्याज सजाने के लिए
सबसे पहले पनीर को करें तैयार
स्टेप 1- कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक, काली मिर्च और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।
स्टेप 2- इसमें पनीर के टुकड़ों को अच्छी तरह कोट करें।
स्टेप 3- मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक तल लें।
स्टेप 4- चाहें तो कम तेल में एयर फ्रायर या शैलो फ्राई भी कर सकते हैं।
ऐसे तैयार करें रेस्टोरेंट स्टाइल सॉस
स्टेप 1- एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें।
स्टेप 2- इसमें अदरक-लहसुन डालकर खुशबू आने तक भूनें।
स्टेप 3- अब प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 2-3 मिनट चलाएं ताकि सब्जियां हल्की क्रंची रहें।
स्टेप 4- इसके बाद सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो केचप और सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
ग्रेवी को दें परफेक्ट गाढ़ापन
स्टेप 1- अब कॉर्नफ्लोर स्लरी डालें और लगातार चलाते रहें।
स्टेप 2 जब सॉस हल्की गाढ़ी हो जाए, तब इसमें तले हुए पनीर डालकर 2 मिनट तक तेज आंच पर टॉस करें।
स्टेप 3- ऊपर से हरा प्याज डालें।
स्टेप 4- अगर ड्राई चिली पनीर बनाना है तो कम पानी डालें, जबकि ग्रेवी वाला संस्करण बनाने के लिए थोड़ा गर्म पानी मिलाया जा सकता है।
रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
-
पनीर हमेशा ताजा और मुलायम लें।
-
सब्जियों को ज्यादा न पकाएं, हल्का क्रंच रखें।
-
सभी सॉस डालने के बाद तेज आंच पर पकाएं।
-
कॉर्नफ्लोर की मात्रा संतुलित रखें, ज्यादा डालने से ग्रेवी चिपचिपी हो सकती है।
-
परोसने से पहले हरे प्याज से गार्निश करें।