Snacks Recipes For Pg And Hosteller: पढ़ाई या नौकरी के लिए बच्चे या युवा अपने घर से दूर हाॅस्टल, पीजी या किराए का कमरा लेकर रहते हैं, जहां उनके लिए सबसे अधिक समस्या खाने की रहती है। रोजाना बाजार का खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होने के साथ ही खर्चीला भी होता है। ऐसे में लोग कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ ही आसानी से तैयार हो जाए।
किचन या गैस की सुविधा न होने और चूल्हे पर खाना पकाना न आता हो तो भी कुछ ऐसे स्नैक्स बना सकते हैं जो गर्मियों के लिहाज से हल्के और पौष्टिक होते हैं। इन्हें बनाने में ना तो ज्यादा समय लगता है और ना ही ज्यादा सामान चाहिए होता है। बिना गैस या रसोई घर से जुड़े उपकरणों के ये आसान स्नैक्स आपकी भूख भी शांत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान स्नैक्स जो बिना गैस या कूल्हे के भी बन सकते हैं।
2 of 6
वेज सैंडविच
- फोटो : instagram
वेज सैंडविच
यह झटपट तैयार होने वाला नाश्ता है जो खाने में लजीज भी लगता है। इसे बनाने के लिए ब्रेड की स्लाइस पर बटर या मेयोनीज लगाएं। फिर उस पर छोटे टुकड़ों में कटे खीरा, टमाटर, प्याज और पनीर रखें। नमक, काली मिर्च और चाट मसाला छिड़क कर दोनों ब्रेड आपस में दबा दें। आप चाहें तो कटे हुए खीरे, टमाटर, प्याज और पनीर को दो चम्मच दही में मिक्स करके उसे ब्रेड स्लाइस पर रख सकते हैं। इसका स्वाद भी मजेदार लगता है और गर्मियों में राहत देने वाला होता है। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता हो सकता है।
3 of 6
फ्रूट चाट
- फोटो : freepik
फ्रूट चाट
यह स्नैक्स एनर्जी से भरपूर और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने वाला है। इसे बनाना बहुत सरल है। फ्रूट चाट बनाने के लिए सेब, केला, पपीता, तरबूज, अनार आदि अपने मनपसंद सभी फलों को काट लें। कटे हुए फलों पर नींबू का रस और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। एक बाउल फ्रूट चाट आपकी भूख भी कम करेगा और शरीर को ताजगी देगा।
4 of 6
मखाने का भुना हुआ स्नैक
- फोटो : instagram
मखाने का भुना हुआ स्नैक
मार्केट से रोस्टेड मखाने ले आएं और उस पर थोड़ा नमक, चाट मसाला या पुदीना पाउडर छिड़कें। यह लो कैलोरी और प्रोटीन रिच स्नैक्स है, जो हल्का भी होता है और सेहतमंद भी।
5 of 6
मूंग दाल चाट
- फोटो : Instagram
मूंग दाल चाट
अगर आपके पास हरी मूंग दाल है तो उसे रात भर भीगने के लिए रख दें। सुबह नाश्ते में भीगी मूंग दाल में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू का रस और हरा धनिया बारीक काटकर मिलाएं। स्वादानुसार नमक डालकर मूंग दाल चाट का स्वाद लें। यह हेल्दी प्रोटीन स्नैक्स है जिसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है। साथ ही गर्मियों में शरीर को ठंडा भी रखता है।