फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रसोई के इन छोटे नुस्खों से हर डिश बनेगी लाजवाब, बस इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 23 Dec 2020 09:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 23 Dec 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
small kitchen hacks make life easy like extra chilli reduce with boil potato
kitchen

रसोई में कई बार छोटी-छोटी गड़बड़ियां खाने का स्वाद बिगाड़ देती हैं। जिसकी वजह से महिलाओं को समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि मेहनत पर पानी ना फिरे तो इन टिप्स को जरूर याद रखिए जो कभी ना कभी काम आ ही जाते हैं। जैसे सब्जी में मिर्ची ज्यादा हो जाए तो क्या करें। या फिर ज्यादा मिर्च काटने से हाथों में जलन हो तो क्या लगाएं। तो चलिए जानें ऐसे ही छोटे टिप्स। जो करेंगे आपकी मदद।

small kitchen hacks make life easy like extra chilli reduce with boil potato
sabzi

अगर सब्जी में गलती से मिर्च का तीखापन बढ़ गया है तो सब्जी में उबला आलू मिला दीजिए। उबला आलू सब्जी के तीखेपन को जल्दी सोख लेगा। इसके अलावा आप क्रीम या मलाई भी सब्जी में मिला सकती हैं। या फिर दही डालने से भी सब्जी का तीखापन कम किया जा सकता है।

small kitchen hacks make life easy like extra chilli reduce with boil potato
लड्डू - फोटो : self

बेसन के लड्डू तो हर किसी को पसंद होते हैं। अगर घर पर बेसन के लड्डू बनाने जा रही हैं तो सबसे पहले बेसन को भूनने के लिए बेहद धीमी आंच करें। साथ ही इनमें गुठली ना पड़े इसके लिए इसे चम्मच से लगातार चलाते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
small kitchen hacks make life easy like extra chilli reduce with boil potato
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप मीठे व्यंजन बनाने जा रही हैं और इसके लिए आपको चाशनी बनानी है तो जिस बर्तन में चाशनी बनानी है। उसके चारो तरफ तेल या घी लगा दें। जिससे कि बर्तन के किनारे चिकने हो जाएं। ऐसा करने से चाशनी चारों तरफ बर्तन के चिपकेगी नहीं और आसानी से बनकर निकल जाएगी। 

विज्ञापन
small kitchen hacks make life easy like extra chilli reduce with boil potato
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किसी भी सब्जी में लहसुन और अदरक का स्वाद जान ला देता है। वैसे तो बाजार में बना बनाया अदरक लहसुन का पेस्ट मिलता है। लेकिन अगर आप घर पर इसे बनाकर ताजा इस्तेमाल करती हैं। तो इसका भी उपाय है। अदरक-लहसुन और हरे मिर्चे के पेस्ट को लंबे समय तक टिकाकर रखने के लिए इस पेस्ट में थोड़ा सा तेल और नमक मिलाकर रख दें। फिर जब चाहे इस पेस्ट को सब्जी के साथ ही परांठे वगैरह अपनी मनचाही डिश में स्वाद के लिए इस्तेमाल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed