Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का इंतजार लोगों को सालभर रहता है। इस नवरात्रि में लोग अपने घरों में माता रानी की स्थापना करके उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इन नौ दिनों माता के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री और दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के बाद बारी आती है तीसरे दिन की और इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है।
माता के इस स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए लोग न सिर्फ उनके पसंदीदा रंग के कपड़े पहनकर पूजा करते हैं, बल्कि वो साथ में माता रानी को उनका पसंदीदा भोग भी लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां चंद्रघंटा को दूध और दूध से बने पकवान काफी प्रिय हैं। ऐसे में अगर आप मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें केसर पेड़े का भोग लगाएं। यहां हम आपको आसान विधि के केसर पेड़ा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
2 of 6
मां चंद्रघंटा को लगाएं इस पकवान का भोग
- फोटो : instagram
केसर पेड़ा बनाने का सामान
- मावा (खोया): 500 ग्राम
- पिसी हुई चीनी : 150-200 ग्राम
- केसर: 10-12 धागे
- दूध: 2 टेबलस्पून
- इलायची पाउडर: 1/2 टीस्पून
- पिस्ता और बादाम
- घी: 1 टेबलस्पून
3 of 6
मां चंद्रघंटा को लगाएं इस पकवान का भोग
- फोटो : instagram
विधि
घर पर केसर पेड़ा तैयार करना बेहद आसान होता है। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले 2 टेबलस्पून दूध को हल्का करके उसमें केसर के धागों भिगो कर रखना है। इससे केसर का रंग दुध में अच्छी तरह से घुल जाएगा।
4 of 6
मां चंद्रघंटा को लगाएं इस पकवान का भोग
- फोटो : instagram
अब आपको पेड़ा बनाने की तैयारी शुरू करनी है। इसके लिए एक भारी तले की कड़ाही में 1 टेबलस्पून घी डालें और उसमें मावा (खोया) डालकर मध्यम आंच पर भूनें। ध्यान रखें कि इसे आपको लगातार चलाना है, वरना ये जलने लगेगा। जब मावा हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें पिसी हुई चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं।
5 of 6
मां चंद्रघंटा को लगाएं इस पकवान का भोग
- फोटो : instagram
अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकने दें, ताकि चीनी अच्छी तरह से घुल जाए। जब चीनी घुल जाए तो इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इसे लगातार तब तक चलाते रहें, जब तक ये गाढ़ा न हो जाए।