फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं इस खास चीज का भोग

Fri, 04 Oct 2024 08:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 04 Oct 2024 08:53 AM IST
सार

माता रानी के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की तो उन्हें दूध, चीनी और पंचामृत का भोग लगाना काफी शुभ बताया गया है। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 maa brahmacharini bhog in hindi 2nd day bhog recipe of navratri
मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं इस खास चीज का भोग - फोटो : अमर उजाला

Shardiya Navratri 2024: 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जिसकी धूम आपको घरों से लेकर मां दुर्गा के पंडालों तक में दिखाई दे रही होगी। जगह-जगह लोगों ने माता रानी की स्थापना की है। पंडालों से लेकर घरों तक में लोग माता से पहले स्वरूप की पूजा कर रहे हैं।



4 अक्तूबर यानी कि शुक्रवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचारिणी को तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है। उनके दाहिने हाथ में माला और बाएं हाथ में कमंडल होता है। मां ब्रह्मचारिणी को दूध, चीनी और पंचामृत का भोग लगाना काफी शुभ बताया गया है।

इसी के चलते आज हम आपको सही विधि से पंचामृत बनाना सिखाएंगे। ताकि आप भी अपने हाथों से पंचामृत बनाकर माता रानी को इसका भोग लगा सकें। ऐसा करने से माता रानी का दूसरा स्वरूप आपसे जरूर प्रसन्न होगा और आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। 

Shardiya Navratri 2024 maa brahmacharini bhog in hindi 2nd day bhog recipe of navratri
मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं इस खास चीज का भोग - फोटो : instagram
क्या होता है पंचामृत

पंचामृत एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'पांच अमृत'।  पंचामृत का उपयोग हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। ये खासतौर पर पांच तत्वों से मिलकर बना होता है, जो निम्नलिखित हैं। 
Shardiya Navratri 2024 maa brahmacharini bhog in hindi 2nd day bhog recipe of navratri
मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं इस खास चीज का भोग - फोटो : Adobe stock
पंचामृत बनाने का सामान
  • दूध - 1 कप
  • दही - 1/2 कप
  • घी - 1 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच
  • शक्कर 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 maa brahmacharini bhog in hindi 2nd day bhog recipe of navratri
मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं इस खास चीज का भोग - फोटो : instagram
विधि
 

पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप ठंडा दूध लें। अब दूध में 1/2 कप ताजा दही मिलाएं और इसे अच्छी तरह से घोल लें। ध्यान रखें कि दही दूध में अच्छी तरह से मिक्स हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 maa brahmacharini bhog in hindi 2nd day bhog recipe of navratri
मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं इस खास चीज का भोग - फोटो : instagram

अब इसमें 1 चम्मच घी डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद 1 चम्मच शहद मिलाएं और फिर से मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच शक्कर डालें और इसे घुलने तक अच्छी तरह से हिलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed