फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाईदार है ये खास मुगलई डिश, नाम है शबनम करी, खाएंगें तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Sun, 12 Jan 2020 08:13 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 12 Jan 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
shabnam curry recipe in hindi mughlai recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शबनम करी एक मलाईदार मुगलई डिश है। मशरूम का इस्तेमाल कर इस डिश को बनाया जाता है। शबनम करी को बनाने के लिए मशरम और हरे मटर को एक मलाईदार करी में पकाया जाता है। इस डिश के स्वाद इतना जबरदस्त होता है जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता है। अगर आप भी इस डिश का आनंद लेना चाहते हैं तो आप इसे घर पर आसान विधि के द्वारा बना सकते हैं। आज हम आपको शबनम करी की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं।

shabnam curry recipe in hindi mughlai recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सामग्री

हरे मटर के दाने 200 ग्राम 
ताजा मशरूम 200 ग्राम 
प्याज 150 ग्राम 
टमाटर 100 ग्राम 
लहसुन 20 ग्राम 
मावा/खोवा 50 ग्राम 
रिफाइंड तेल100 मिली. 
तेजपत्ता 04 नग 
लौंग 04 फूल
हल्दी पाउडर 02 ग्राम 
पिसा गरम मसाला पाउडर 03 ग्राम 
पिसी लाल मिर्च 02 ग्राम 
हरा धनिया 10 ग्राम 

shabnam curry recipe in hindi mughlai recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे बनाएं
मशरूम के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख लें। प्याज लहसुन के टुकड़े काटकर आधे लीटर पानी में डालकर 10-12 मिनट आग पर पकाकर पेस्ट बनाकर रख लें। मावे को कद्दूकस करके रखें। हरे धनिया को बारीक काटकर रखें। एक कड़ाही में तेल गरम करें और मशरूम को हल्की आंच पर दो से तीन मिनट फ्राई करके कड़ाही से निकालकर रख लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shabnam curry recipe in hindi mughlai recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अब बचे हुए तेल में लौंग एवं तेजपत्ता डालें तथा आधा मिनट फ्राई करके प्याज के पेस्ट को डालकर हल्की आंच पर पकाएं। तेल ऊपर आ जाए तब पिसे मसाले डालें और पांच मिनट पकाने के बाद दो कप पानी, मटर, मशरूम, मावा एवं नमक डालकर तब तक पकाएं, जब तक पुनः तेल ऊपर न आ जाए। हरा धनियां डालकर गरमा-गरम परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed