फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar Vrat Recipe 2024: सावन सोमवार के व्रत में करें इन चीजों का सेवन, महादेव को भी लगाएं भोग

Mon, 22 Jul 2024 07:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 22 Jul 2024 07:44 AM IST
सार

अगर आप भी सावन के सोमवार का व्रत रखने का सोच रही हैं, तो पहले ये भी जान लें कि इस व्रत में आप किन-किन चीजों का सेवन कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 simple falahari recipe for sawan Somwar Vrat
सावन सोमवार के व्रत में करें इन चीजों का सेवन - फोटो : instagram
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024: सावन के महीने में भगवान शिव शंकर की आराधना की जाती है। इस पूरे महीने लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं, अनुष्ठान करते हैं और बहुत से लोग तो कावड़ यात्रा पर भी जाते हैं। पूजा अर्चना के साथ-साथ कई लोग सावन में पड़ने वाले सोमवार का व्रत भी रखते हैं। इस व्रत में ज्यादातर लोग फलाहार का सेवन करते हैं।


अगर आप भी इस बात व्रत रखने का सोच रहे हैं लेकिन आपको यह संशय है कि आप खाने में क्या खा सकते हैं तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन आप सोमवार के व्रत में कर सकते हैं। इन पकवानों के सेवन से आपको व्रत के दौरान भूख का एहसास नहीं होगा और आप पूरा दिन तरोताजा रहेंगे। यह सभी पकवान बनाने में भी काफी आसान हैं। ऐसे में आपको इसे तैयार करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी।  
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 simple falahari recipe for sawan Somwar Vrat
सावन सोमवार के व्रत में करें इन चीजों का सेवन - फोटो : instagram

कुट्टू के आटे की पूड़ी

कुट्टू के आटे से पूड़ी बनाना काफी आसान होता है। इसे आप आलू की सब्जी या दही के साथ खा सकती हैं। ये काफी कुरकुरी होती हैं, जिस वजह से इसका स्वाद और भी ज्यादा अच्छा लगता है।

Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 simple falahari recipe for sawan Somwar Vrat
सावन सोमवार के व्रत में करें इन चीजों का सेवन - फोटो : instagram

साबूदाना खिचड़ी

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे साबूदाना की खिचड़ी खाने में पसंद न हो। आप अगर इसे बनाकर अपने बच्चों को भी खिलाएंगे, तो उनका पेट के साथ मन भी खुश हो जाएगा। ऐसे में बिना डरे इसे तैयार कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 simple falahari recipe for sawan Somwar Vrat
सावन सोमवार के व्रत में करें इन चीजों का सेवन - फोटो : instagram

कुट्टू की पकौड़ी

बारिश का मौसम भी हो रहा है। ऐसे में व्रत वाले दिन आप कुट्टू की पकौड़ी भी तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। 

विज्ञापन
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 simple falahari recipe for sawan Somwar Vrat
सावन सोमवार के व्रत में करें इन चीजों का सेवन - फोटो : instagram
कटलेट

आप चाहें तो या तो आलू के या फिर साबूदाना के कटलेट भी व्रत के लिए तैयार कर सकती हैँ। इसे फलाहारी हरी चटनी के साथ ही परोसें। चटनी के इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed