Sawan Somwar Prasad Recipe: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित रहता है। ऐसे में लोग इस पूरे महीने भक्ति, पूजा-पाठ, अनुष्ठान और व्रत-उपवास करते हैं। 22 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो रही है। खास बात यह है कि इस साल सावन का महीना सोमवार के दिन से ही शुरू होगा।
Sawan Somwar Prasad Recipe: सावन के पहले सोमवार पर महादेव को लगाएं पंचामृत का भोग, बनाने का तरीका है आसान
अगर आप सावन के पहले सोमवार पर महादेव को प्रसन्न करना चाहती हैं तो उनके लिए पंचामृत तैयार करें।
पंचामृत बनाने के लिए सामग्री
दूध - 1 कप
दही - 1 कप
घी - 1 बड़ा चम्मच
शहद - 1 बड़ा चम्मच
गुड़ - 1 बड़ा चम्मच
मेवे- (काजू, किशमिश, पिस्ता, चिरोंजी, घिसा हुआ नारियल और मखाने)
विधि
पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन में दूध डालें। अब इस दूध में दही मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस बर्तन में स्वाद के अनुसार चीनी डालें और इसे तब तक मिक्स करें, जब तक चीनी घुल न जाए।
इसके बाद इस बर्तन में अब घी डालें और इसे भी अच्छे से मिलाएं। अब इस बर्तन में शहद डालें और सुनिश्चित करें कि यह मिश्रण में पूरी तरह से घुल जाए।