फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar Vrat Recipe 2024: सावन के तीसरे सोमवार के दिन ऐसे तैयार करें फलाहारी आलू का पराठा

Mon, 05 Aug 2024 09:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 05 Aug 2024 09:24 AM IST
सार

अगर आप सावन के सोमवार के तीसरे दिन व्रत में कुछ अलग बनाने का सोच रही हैं तो फलाहारी आलू का पराठा एक बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 recipe of falahari aloo paratha in hindi
फलाहारी आलू का पराठा - फोटो : instagram

Sawan Somwar Vrat Recipe 2024: श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार का काफी महत्व होता है। कहा जाता है कि अगर आप सिर्फ सावन के सोमवार के दिन महादेव की पूजा करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी और साथ ही में ऐसा करने से आपकी सभी परेशानियों का भी खात्मा होगा।



यही वजह है कि लोग सावन में आने वाले हर सोमवार को भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करते हैं। इसके लिए वो शिवालयों में जाते हैं। बहुत से लोग तो कांवड़ यात्रा पर भी जाते हैं। इस दिन व्रत-उपवास का भी काफी महत्व होता है।

ज्यादातर लोग सोमवार के व्रत में फलाहारी खाने का सेवन करते हैं। ऐसे में यहां हम आपको फलाहारी पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप सावन के सोमवार के तीसरे दिन व्रत में कुछ अलग बनाने का सोच रही हैं तो फलाहारी आलू का पराठा एक बेहतर विकल्प है।

Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 recipe of falahari aloo paratha in hindi
फलाहारी आलू का पराठा - फोटो : instagram
फलाहारी पराठा बनाने का सामान
  • 1 कप साबूदाना 
  • 1/2 कप कुट्टू का आटा 
  • 2 उबले आलू 
  • 2 हरी मिर्च  
  • 1 इंच अदरक  
  • हरा धनिया 
  • सेंधा नमक 
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून घी 
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 recipe of falahari aloo paratha in hindi
फलाहारी आलू का पराठा - फोटो : instagram
पराठा बनाने की विधि

फलाहारी आलू का पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह से धोकर 5- 6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखना है। जब ये फूल कर नर्म हो जाए तो इसे पानी से निकालकर सुखा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 recipe of falahari aloo paratha in hindi
फलाहारी आलू का पराठा - फोटो : instagram

इसका सारा पानी निकालकर साबूदाना में उबले हुए आलू डालें और इसे अच्छी तरह से मैश करें। आलू और साबूदाना का डो तैयार करने के लिए इसमें थोड़ा सा कुट्टु का आटा डाल सकते हैं। इससे इसे बेलने में आसानी रहेगी।

विज्ञापन
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 recipe of falahari aloo paratha in hindi
फलाहारी आलू का पराठा - फोटो : instagram

अब इसे सही से मिक्स करने के बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। अब आपका ये डो या पराठे का आटा बनकर तैयार है। आखिर में इसकी छोटी-छोटी लोई बनाएं और फिर इसे बेलन की सहायता से गोल-गोल बेल लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed