Friendship Day 2024: हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। ये दिन उन सभी लोगों के लिए बेहद खास होता है, जिनकी जिंदगी में खास दोस्त हैं। आज के समय में जहां लोग एक-दूसरे को गिराने में लगे रहते हैं, वहां एक सच्चा दोस्त हमेशा आपकी ढाल बनकर आपके साथ खड़ा रहता है। एक सच्चा दोस्त भले ही आपकी खुशी में आपके साथ न हो, लेकिन अगर आप मुसीबत में हैं तो वो हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा।
Friendship Day 2024: दोस्ती के दिन को स्पेशल केक के साथ बनाएं और खास, एक घंटे में करें इसे तैयार
अगर आप फ्रेंडशिप डे को और खास बनाना चाहती हैं तो अपने दोस्त को अपने हाथों का बना स्वादिष्ट चॉकलेट केक खिलाएं।
केक बनाने का सामान
डेढ़ कप मैदा
1 कप पिसी हुई चीनी
1/4 कप कोको पाउडर
1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
1/2 छोटा चम्मच नमक
1 कप दूध
1/3 घी
1 छोटा चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट
1 छोटा चम्मच सफेद सिरका
विधि
केक तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले अपने ओवन को तैयार करना है। इसके लिए ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस (350 डिग्री फारेनहाइट) पर प्रीहीट करें। इसे प्रीहीट करने के बाद ऐसे ही छोड़ दें और फिर एक बड़े से बाउल में केक का बैटर तैयार करें। इसे तैयार करने के लिए एक बाउल में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, और नमक को अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि सभी चीजें आपस में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।
इसके बाद एक दूसरा बाउल लेकर उसमें पिघले हुए घी में वनीला एक्सट्रेक्ट और सिरका को मिलाएं। अब इस सामान को सूखी सामग्री वाले बाउल में डालकर अच्छी तरह फेंटे। ये अभी काफी गाढ़ा रहेगा, ऐसे में इसमें धीरे-धीरे दूध डालें। दूध डालते वक्त इसे लगातार चलाते रहें।
जब इसका बैटर तैयार हो जाए तो केक के बेकिंग पैन को तैयार करें। इसके लिए पैन में चारों तरफ सही से बटर लगाएं। अब केक के बैटर को एक ग्रीस किए हुए बेकिंग पैन में डालें और ओवन में 30-35 मिनट तक बेक करें। बीच में एक बार चेक कर लें।