फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Shivratri 2024: सावन की शिवरात्रि के दिन महादेव को करना है प्रसन्न तो लगाएं इन 5 पकवानों का भोग

Fri, 02 Aug 2024 08:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 02 Aug 2024 08:11 AM IST
सार

अगर सावन की शिवरात्रि के दिन आप महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाएं। 

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2024 favourite bhog prasad for lord shiva bhagwan shiv ko kya bhog lagaye
शिवरात्रि 2024 - फोटो : Amar Ujala

Sawan Shivratri 2024: सावन का महीना भगवान शिव को काफी प्रिय है। ऐसे में इस पूरे महीने लोग सच्चे मन से महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। इस महीने में आने वाली मासिक शिवरात्रि को भी भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस सावन माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत 02 अगस्त 2024 शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। 



ऐसी मान्यता है कि इस पूरे महीने जो भी व्यक्ति विधिपूर्व भगवान शिव की पूजा करता है, तो उसे मनवांछित फल मिलता है। ऐसे में लोग उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग भी लगाते हैं। बेल, धतूरा, भांग, दूध, दही आदि चीजों से बनी चीजें महादेव को अच्छी लगती हैं। 

अगर सावन की शिवरात्रि के दिन आप महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भोग आप भोलेनाथ को लगा सकते हैं। 

Sawan Shivratri 2024 favourite bhog prasad for lord shiva bhagwan shiv ko kya bhog lagaye
शिवरात्रि 2024 - फोटो : instagram

सिंघाड़े के आटे की बर्फी

महादेव से संबंधित व्रत में सिंघाड़े से संबंधित पकवान बनाना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही बनाने का सोच रहे हैं तो सिंघाड़े के आटे की बर्फी तैयार करें। ये खाने में काफी अच्छी लगती है। 
 

Sawan Shivratri 2024 favourite bhog prasad for lord shiva bhagwan shiv ko kya bhog lagaye
शिवरात्रि 2024 - फोटो : instagram

आलू का हलवा 

शिवरात्रि के व्रत में आलू का हलवा बनाना काफी अच्छा माना जाता है। आप अगर महादेव को इसका भोग लगाएंगे तो आपकी भी हर मनोकामना पूरी होगी। देसी घी में बना आलू का हलवा खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Shivratri 2024 favourite bhog prasad for lord shiva bhagwan shiv ko kya bhog lagaye
शिवरात्रि 2024 - फोटो : instagram

साबूदाना खीर

अगर आप भी शिवरात्रि का व्रत रखते हैं तो साबुदाना की खीर बनाकर भगवान शिव को इसका भोग लगाएं। साबूदाना की खीर भी फलाहारी होती है। ऐसे में आप भी व्रत में इसका सेवन कर सकते हैं। बहुत से लोग साबूदाना व्रत में नहीं खाते, ऐसे में आप समक के चावलों की खीर तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2024 favourite bhog prasad for lord shiva bhagwan shiv ko kya bhog lagaye
शिवरात्रि 2024 - फोटो : instagram

बर्फी

महादेव को दूध से बनीं चीजों का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप घर पर ही दूध की बर्फी बनाकर शिव शंकर को इसका भोग लगा सकते हैं। घर पर दूध की बर्फी बनाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। ये भी फलाहारी ही होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed