फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar Vrat Recipe 2024: व्रत खोलने के लिए आसान विधि से तैयार करें कुट्टू के पकौड़े और फलाहारी चटनी

Mon, 29 Jul 2024 01:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 29 Jul 2024 01:47 PM IST
सार

अगर आप आज व्रत खोलने के लिए कुछ अलग पकवान तैयार करना चाहते हैं तो कुट्टू के आटे की पकौड़ी और फलाहारी चटनी बेहतरीन विकल्प है। 

विज्ञापन
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 kuttu ke aate ke pakode kaise banaen kuttu ke atte ki pakodi recipe
कुट्टू के पकौड़े और फलाहारी चटनी बनाने की विधि - फोटो : instagram

Sawan Somwar Vrat Recipe 2024: आज सावन का दूसरा सोमवार है। ऐसे में शिवालयों में आपको शिव भक्तों की लंबी कतार देखने को मिल रही होगी। सावन के महीने में सोमवार का दिन काफी खास होता है। इस दिन शिव भक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं और मंदिर जाते हैं। बहुत से भक्त तो सोमवार को व्रत-उपवास भी रखते हैं। व्रत वाले दिन सबसे बड़ा सवाल ये होता है कि क्या खाकर व्रत का पारण किया जाए।

अगर आप फलाहार खाते हैं तो यहां हम आपकी मदद कर सकते हैं। आप चाहें तो आज सोमवार का व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे की पकौड़ी और फलाहारी चटनी बना सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। ये फलाहारी होती है, ऐसे में आप बिना सोचे महादेव को भी इसका भोग लगा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको कुट्टू के आटे की पकौड़ी और फलाहारी चटनी बनाना सिखाते हैं। 

Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 kuttu ke aate ke pakode kaise banaen kuttu ke atte ki pakodi recipe
कुट्टू के पकौड़े और फलाहारी चटनी बनाने की विधि - फोटो : instagram
कुट्टू के पकौड़े बनाने का सामान
  • कुट्टू का आटा - 1 कप
  • आलू - 2 
  • सेंधा नमक - स्वादानुसार
  • हरी मिर्च - 2-3 
  • अदरक (कसी हुई)
  • धनिया पत्ती
  • घी - तलने के लिए
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 kuttu ke aate ke pakode kaise banaen kuttu ke atte ki pakodi recipe
कुट्टू के पकौड़े और फलाहारी चटनी बनाने की विधि - फोटो : instagram

विधि

कुट्टू के पकौड़े बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में सबसे पहले कुट्टू का आटा लें। इसे छानने के बाद कटोरे में उबले और मसले हुए आलू, सेंधा नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस की हुई अदरक डालें। आखिर में इसमें बारीक कटी धनिया पत्ती डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 kuttu ke aate ke pakode kaise banaen kuttu ke atte ki pakodi recipe
कुट्टू के पकौड़े और फलाहारी चटनी बनाने की विधि - फोटो : instagram

अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर इसमें थोड़ा सा पानी डालें और बेटर तैयार करें। ध्यान रखें कि इसका बेटर गाढ़ा ही रहना चाहिए। बेटर तैयार करने के बाद एक कढ़ाई में घी गर्म करें और फिर बेटर से छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर गर्म घी में डालें और सुनहरे भूरे होने तक तलें। जब ये सुनहरे हो जाएं तो इसे एक प्लेट पर नैपकिन लगाकर उसपर निकाल लें।  

विज्ञापन
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 kuttu ke aate ke pakode kaise banaen kuttu ke atte ki pakodi recipe
कुट्टू के पकौड़े और फलाहारी चटनी बनाने की विधि - फोटो : instagram
फलाहारी चटनी बनाने का सामान
  • ताजा धनिया 
  • पुदीना 
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक
  • नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
  • सेंधा नमक - स्वादानुसार
  • दही - आधा कप
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed