फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Special Veg Thali Recipe: सावन के दूसरे सोमवार के दिन तैयार करें वेज थाली, भोलेनाथ को भी लगाएं भोग

Mon, 21 Jul 2025 07:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 21 Jul 2025 07:50 AM IST
सार

Sawan 2nd Somwar Special Veg Thali Recipe: सावन के दूसरे सोमवार के दिन आप वेज थाली तैयार कर सकते हैं। यहां हम इसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Sawan 2nd Somwar Special Veg Thali Recipe to Offer to Lord Shiva All You Need to Know
दूसरे सावन के सोमवार के दिन तैयार करें वेज थाली - फोटो : Adobe stock

Sawan 2nd Somwar Special Veg Thali Recipe: सावन का महीना चल रहा है। ये महीना हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास माना जाता है, क्योंकि ये सावन का महीना भोलेनाथ को समर्पित रहता है। इसलिए इस महीने के सोमवार को लोग साफी सच्चे मन से भगवान शिव की अराधना करते हैं।



सोमवार के दिन न सिर्फ लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं, बल्कि उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं। ऐसे में आप भी सावन के दूसरे सोमवार को भोलेनाथ के लिए वेज थाली तैयार कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि ये थाली बिना प्याज-लहसुन के तैयार होगी, ताकि इसका भोग भी लगाया जा सके और आप इसका सेवन व्रत में भी कर सकें। क्योंकि बहुत से लोग सावन के सोमवार के दिन रात में अन्न ग्रहण कर लेते हैं। ऐसे लोगों के लिए वेज थाली तैयार करना बेहतर विकल्प रहेगा।  

Sawan 2nd Somwar Special Veg Thali Recipe to Offer to Lord Shiva All You Need to Know
पूड़ी-कचौड़ी - फोटो : instagram
पूड़ी-कचौड़ी

बात जब सोमवार के दिन वेज थाली बनाने की हो रही है तो इसमें रोटी की जगह पूड़ी और कचौड़ी तैयार करें। कचौड़ी आप अपनी पसंद के हिसाब से आलू या दाल की तैयार कर सकते हैं। थाली तैयार करते समय पूड़ी-कचौड़ी सबसे आखिर में तैयार करनी है, ताकि ये गरम ही बनी रहे। 

 
Sawan 2nd Somwar Special Veg Thali Recipe to Offer to Lord Shiva All You Need to Know
दही के आलू - फोटो : Instagram
दही के आलू

दही वाले आलू की सब्जी ज्यादातर लोग व्रत में खाना पसंद करते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। इसे बनाने के लिए बस उबले आलू को हल्के मसालों और दही के साथ पकाना है। इसे पकाते समय लगातार चलाते रहें, वरना दही फट जाएगा और सब्जी का स्वाद बिगड़ जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2nd Somwar Special Veg Thali Recipe to Offer to Lord Shiva All You Need to Know
कद्दू की सब्जी - फोटो : Adobe Stock
कद्दू की सब्जी

जब थाली में पूड़ी और कचौड़ी बनी है तो साथ में कद्दू की सब्जी बनाना ज्यादा बेहतर रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्की मीठी कद्दू की सब्जी भगवान शिव को अर्पित करने के लिए उत्तम मानी जाती है। इसे कचौड़ी के साथ लोग भी काफी चाव से खाते हैं। 


 
विज्ञापन
Sawan 2nd Somwar Special Veg Thali Recipe to Offer to Lord Shiva All You Need to Know
रायता - फोटो : freepik.com
रायता 

वेज थाली में यदि रायता नहीं होगा, तो थाली का स्वाद अधूरा रह जाएगा। ऐसे में अपनी पसंद के हिसाब से या तो फ्रूट रायता और या फिर खीरे या लौकी का रायता तैयार करें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। रायते में नमक सबसे आखिर में डालें, वरना ये खट्टा हो जाएगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed