Sarso ka Sag and Makke ki Roti Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही खाने में देसी और पारंपरिक स्वाद की चाह अपने आप बढ़ जाती है। ठंडी हवाओं के बीच अगर घर पर गरमागरम और पौष्टिक खाना मिल जाए, तो सर्दी का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में मक्के की रोटी और सरसों का साग उत्तर भारत की सबसे पसंदीदा विंटर डिश मानी जाती है।
ये न केवल स्वाद से भरपूर होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। सरसों का साग शरीर को गर्म रखता है और मक्के की रोटी एनर्जी से भरपूर होती है।
तो अगर आप भी बाहर की ठंड से बचते हुए घर पर ही सर्दी का आनंद लेना चाहते हैं, तो इस पारंपरिक रेसिपी को आसानी से घर पर बना सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं होती, फिर भी इसका स्वाद लाजवाब होता है।
2 of 5
साग बनाने की सही विधि
- फोटो : instagram
साग बनाने की सही विधि
आपको सबसे पहले साग तैयार करना है। इसके लिए इसके लिए 250-300 ग्राम सरसों के पत्ते, 100 ग्राम पालक और 50 ग्राम बथुआ को अच्छे से धोकर काट लें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट और 2-3 हरी मिर्च डालकर सभी सब्जियों को उबालें। आप चाहें तो हल्का सा नमक डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं। अब साग को उबालने के बाद इसे ठंडा होने दें और दरदरा पीस लें। बहुत ज्यादा महीन पीसने से साग पतला हो जाता है।
3 of 5
साग बनाने की सही विधि
- फोटो : instagram
कढ़ाही में 2-3 बड़े चम्मच घी गरम करें। इसमें 1 बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।अब इसमें पीसा हुआ साग डालें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट पकाएं। इसी दौरान इसमें स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल सकते हैं। साग को बीच-बीच में हिलाते रहें। आखिर में ऊपर से 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालें। इसमें सूखी लाल मिर्च का तड़का अवश्य लगाएं।
4 of 5
मक्के की रोटी बनाने की विधि
- फोटो : instagram
मक्के की रोटी बनाने की विधि
2 कप मक्के के आटे में थोड़ा सा नमक डालें। गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालकर नरम, थोड़ा टूटता-फूटता आटा गूंथ लें। ध्यान दें कि मक्के का आटा साधारण तरह से नहीं गूंथा जा सकता, इसलिए इसे थोड़ा संभलकर गूंथें। हाथों को सूखा रखकर आटे की छोटी लोइयां बनाएं। लोई को हथेली में दबाकर या बेलन से हल्का सा गोल आकार दें।
5 of 5
मक्के की रोटी बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
अगर फट जाए तो हाथ से सुधारें। तवा गरम करके रोटी को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें। सेकते समय हल्का सा घी लगाएं ताकि स्वाद बढ़े और रोटी मुलायम रहे। बस अब गरम साग के साथ मक्के की रोटी को सर्व करें।