फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर गली-चौराहें पर आसानी से मिलने वाले इस ईरानी फूड की है बहुत मांग, जानें भारत में कैसे आया

Thu, 05 Mar 2020 09:50 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 05 Mar 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
samosa origin interesting facts and stories
- फोटो : अमर उजाला
समोसा सिर्फ रेहड़ी एवं फुटपाथ पर मिलने वाला पकवान नहीं है। समोसा रेस्त्रां से लेकर बड़े-बड़े होटलों की दहलीज पर इतराता है। हर भारतीय घर के स्वाद में चटखारे मारता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के दिल का अजीज पकवान बन चुका है। छुट्टी हो या पिकनिक, मेहमान आए हों या दोस्त, समोसे के स्वाद के बिना कोई भी पार्टी पूरी नहीं होती है। सभा हो या संगोष्ठी चाय के साथ समोसा ही छाता है। कोई भी बाजार ऐसा नहीं है जहां आपको मुस्कारात हुआ समोसा न दिखे! गर्मागर्म तेल में तलता हुआ समोसा अपनी तरफ न खींचे। लेकिन, क्या आप जातने हैं कि समोसा भारतीय नहीं है। आइए जानते हैं क्या है आपके स्वादिष्ट समोसे की कहानी
samosa origin interesting facts and stories
  • लेखन में सबसे पहले समोसे का जिक्र अबुल फाजी बेहकी (995-1077 ई.) ने किया है।
  • ईरान के इतिहासकार अबुल फाजी ने समोसे का वर्णन 'समबुश्क' एवं 'समबुस्ज' नाम से किया है।
अगली स्लाइड में पढ़ें- भारत कैसे आया समोसा?
 
samosa origin interesting facts and stories
  • मुस्लिम व्यापारियों के जरिए 13वीं-14वीं शताब्दी में समोसा भारत पहुंचा।
  • समोसे को मुस्लिम राजवंशों का सरंक्षण मिला और उनका प्रिय पकवान बना गया।
  • प्रसिद्ध सूफी संत अमीर खुसरो ने भी समोसे को लेकर दिल्ली के सुल्तान के प्यार का जिक्र किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
samosa origin interesting facts and stories
भारत में ही इब्न बतूता को नसीब हुआ समोसा
  • अरब यात्री इब्न बतूता को समोसा भारत में ही खाने को मिला।
  • 14वीं शताब्दी में इब्न बतुता जब भारत आए तो उन्होंने समोसे का स्वाद चखा।
  • मोहम्मद बिन तुगलक के दरबार में इब्न बतूता को समोसे का खाने को मिला।
  • बकायदा इब्न बतूता ने इस समोसे का जिक्र किया और इसे समबुश्क लिखा।
  • उन्होंने लिखा कि कैसे कीमा के साथ बादाम, पिस्ता और अखरोट वाला समोसा उन्हें परोसा गया।
विज्ञापन
samosa origin interesting facts and stories
  • कहा जाता है कि मध्य एशिया में समोसे में कीमा भरा जाता था।
  • जब समोसा भारत आया तो आलू के साथ हर भारतीय के मुंह का स्वाद बन गया।
  • भारत से पहले सीरिया, लेबनान और मिस्त्र में समोसा बनाता था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed