Holi 2020: होली पर दें परिवार को मीठे की सौगात, खिलाएं ये खास चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घी 500 ग्राम लें, 300 ग्राम खोआ, 100 ग्राम कसा हुआ मिल्क चॉकलेट, 50 ग्राम भुना हुआ बादाम, 50 ग्राम अखरोट, 150 ग्राम कॉस्टर शुगर 100 ग्राम ब्रेड का बुरादा, तीस ग्राम घिसा हुआ नारियल, सौ ग्राम कटा हुआ अनानास, 50 ग्राम भुने हुए काजू, 50 ग्राम सूखे अंजीर, एक चम्मच पिसी हुई बड़ी इलायची, एक बड़ा चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच केवड़ा एसेंस लें।
सबसे पहले एक कंटेनर में घी, ब्रेड बुरादा, खोया, नारियल पाउडर और मिल्क चॉकलेट मिलाएं। इसके बाद सभी मिश्रण को चम्मच से बेहतर तरीके से मिलाएं और अनानास, बादाम, अखरोट, काजू और अंजीर डालें।
इसके बाद चीनी, बड़ी इलायची पाउडर, गुलाब जल और केवड़ा एसेंस मिलाएं। तैयार हुए इस मिश्रण को बेकिंग ट्रे में रखें। इस सामग्री को 180 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गरम ओवन में 25 मिनट के लिए गर्म करें।
अब तैयार सामग्री को ओवन से निकालें और इसे कठोर होने तक ठंडा करें। इसके बाद इसे एक आकार में काट लें। फिर पिस्ता के साथ गार्निश करें और सर्व करें।