{"_id":"579af9b54f1c1be41321e9cf","slug":"right-time-to-eat-right-fruit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सही समय पर खाएं सही फल, नहीं तो होगा नुकसान","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
सही समय पर खाएं सही फल, नहीं तो होगा नुकसान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर इंसान को फल खाना बहुत अच्छा लगता है। जब भूख लगती है हम फल खा लेते हैं पर क्या आपको पता है कि हर फल को खाने का भी एक सही समय होता है। अगर आप गलत समय में गलत फल खाते हैं तो इससे आपके शरीर को ज्यादा नुकसान पहुंचता है। कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से बॉडी में एसिड बनता है जिससे इनडाइजेशन जैसी पेट की समस्या हो सकती है। आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में जिन्हें सही समय पर खाना ज्यादा फायदेमंद होगा।
केला
केला कभी भी सुबह-सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। केले में कैल्शियम और आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। खाली पेट केला खाने से शरीर में इन तत्वों का बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसे में सीने में जलन या अल्सर की बीमारी हो सकती है। केले को भरपेट नाश्ता करने के बाद ही खाएं।

सेब
सेब एक ऐसा फल है जिसे लोग कभी भी खा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सेब को रात में कभी नहीं खाना चाहिए। सेब खाने से बॉडी में एसिड ज्यादा बनता है। रात में एसिड बनने से डाइजेशन की समस्या हो सकती है। पेट की बीमारी भी हो सकती है। दिन के वक्त सेब कभी भी खाया जा सकता है। यहां तक की नाश्ते से पहले भी।

पपीता
पपीते को सुबह के नाश्ते के बाद एवं दोपहर के खाने से पहले खाना चाहिए। पपीता पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे खाने से पेट की बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। डाइजेशन और पाइल्स में भी यह बहुत लाभकारी होता है। इसमें शुगर लेवल की मात्रा अधिक होती है। खाना खाने के तुरंत बाद इसे खाने से शरीर का वजन बढ़ सकता है।

संतरा
संतरे को खाने का सही समय सुबह के नाश्ते के बाद है। कई लोग सुबह मॉर्निंग वॉक से लौटकर ही जूस की तरह संतरे का सेवन कर लेते हैं पर ये गलत है। ज्यादातर खट्टे फलों को कुछ खाने के बाद ही खाना चाहिए नहीं तो शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें एसिड की मात्रा अधिक होती है। खाली पेट खाने से ये पेट में एसिडिटी को बढ़ा सकता है।