फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सही समय पर खाएं सही फल, नहीं तो होगा नुकसान

Fri, 29 Jul 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
right time to eat right fruit
हर इंसान को फल खाना बहुत अच्छा लगता है। जब भूख लगती है हम फल खा लेते हैं पर क्या आपको पता है कि हर फल को खाने का भी एक सही समय होता है। अगर आप गलत समय में गलत फल खाते हैं तो इससे आपके शरीर को ज्यादा नुकसान पहुंचता है। कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से बॉडी में एसिड बनता है जिससे इनडाइजेशन जैसी पेट की समस्या हो सकती है। आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में जिन्हें सही समय पर खाना ज्यादा फायदेमंद होगा।
right time to eat right fruit
केला
केला कभी भी सुबह-सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। केले में कैल्शियम और आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। खाली पेट केला खाने से शरीर में इन तत्वों का बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसे में सीने में जलन या अल्सर की बीमारी हो सकती है। केले को भरपेट नाश्ता करने के बाद ही खाएं। 
right time to eat right fruit
सेब
सेब एक ऐसा फल है जिसे लोग कभी भी खा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सेब को रात में कभी नहीं खाना चाहिए। सेब खाने से बॉडी में एसिड ज्यादा बनता है। रात में एसिड बनने से डाइजेशन की समस्या हो सकती है। पेट की बीमारी भी हो सकती है। दिन के वक्त सेब कभी भी खाया जा सकता है। यहां तक की नाश्ते से पहले भी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
right time to eat right fruit
पपीता
पपीते को सुबह के नाश्ते के बाद एवं दोपहर के खाने से पहले खाना चाहिए। पपीता पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे खाने से पेट की बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। डाइजेशन और पाइल्स में भी यह बहुत लाभकारी होता है। इसमें शुगर लेवल की मात्रा अधिक होती है। खाना खाने के तुरंत बाद इसे खाने से शरीर का वजन बढ़ सकता है।
 
विज्ञापन
right time to eat right fruit
संतरा
संतरे को खाने का सही समय सुबह के नाश्ते के बाद है। कई लोग सुबह मॉर्निंग वॉक से लौटकर ही जूस की तरह संतरे का सेवन कर लेते हैं पर ये गलत है। ज्यादातर खट्टे फलों को कुछ खाने के बाद ही खाना चाहिए नहीं तो शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें एसिड की मात्रा अधिक होती है। खाली पेट खाने से ये पेट में एसिडिटी को बढ़ा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed