फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के दिन सुबह नाश्ते में बनाएं ये पकवान, बच्चों को स्कूल के लिए भी दे सकते हैं

Sun, 26 Jan 2025 07:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 26 Jan 2025 07:36 AM IST
सार

यदि गणतंत्र दिवस के दिन आप सुबह के नाश्ते में कुछ खास बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको नाश्ते के कुछ विकल्प देने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने बच्चे को स्कूल भी लेकर भेज सकते हैं। 

विज्ञापन
Republic Day 2025 Recipe Breakfast Ideas Easy Dishes to Make for Kids Gantantra diwas par banae ye nashte
गणतंत्र दिवस के दिन सुबह नाश्ते में बनाएं ये पकवान - फोटो : अमर उजाला

Republic Day 2025 Recipe Breakfast Ideas: 26 जनवरी के दिन हर जगह आपको गणतंत्र दिवस की ही धूम दिखाई देगी। इस दिन लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ घूमने जाते हैं। स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, इसलिए बच्चे इस दिन स्कूल जाते हैं।



यदि आप इस दिन की शुरुआत अलग तरह से करना चाहती हैं तो अपने परिवार को राष्ट्रीय पर्व के दिन कुछ खास बनाकर खिलाएं। यहां हम आपको सुबह के नाश्ते के लिए कुछ ऐसे विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप गणतंत्र दिवस के दिन नाश्ते में बना सकती हैं। ये नाश्ते के ऐसे विकल्प हैं, जिन्हें आप अपने बच्चे के टिफिन में रखकर उन्हें स्कूल भी भेज सकती हैं। आइए बिना देर करते हुए आपको इनके बारे में बताते हैं। 

 

Republic Day 2025 Recipe Breakfast Ideas Easy Dishes to Make for Kids Gantantra diwas par banae ye nashte
तिरंगा डोसा - फोटो : instagram

तिरंगा डोसा

यदि आप और आपके घरवाले साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं तो ऐसा तिरंगा डोसा नाश्ते में बनाएं। इसके लिए आपको बैटर को तीन भागों में बांटकर उसमें फूड कलर डालना है। बस फिर इसे बनाने के लिए पहले हरा बैटर, फिर सिंपल सफेद बैटर और फिर आखिर में केसरिया रंग का बैटर डालकर गोल डोसा तैयार करें। इसमें मसाला डालकर आप चटनी के साथ स्कूल के टिफिन में भी रख सकती हैं।

Republic Day 2025 Recipe Breakfast Ideas Easy Dishes to Make for Kids Gantantra diwas par banae ye nashte
तिरंगा इडली - फोटो : instagram

तिरंगा इडली

दक्षिण भारत के पकवानों के शौकीन लोग तिरंगा इडली भी सुबह के नाश्ते में तैयार कर सकते हैं। इसके लिए चाहें तो एक ही इडली में तीन रंगों का इस्तेमाल करें, या फिर आप इस तरह से अलग-अलग रंगों की तीन इडली बना सकती हैं। बच्चों को टिफिन में इडली देनी है तो इसे राई और करी पत्ते के साथ फ्राई कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2025 Recipe Breakfast Ideas Easy Dishes to Make for Kids Gantantra diwas par banae ye nashte
तिरंगा पराठा - फोटो : instagram

तिरंगा पराठा

जब बात सुबह के नाश्ते की हो रही है तो आप पराठा भी बना सकती हैं। गरमा-गरम पराठा खाने में स्वादिष्ट लगता है। इसमें चाहें तो नमक- अजवाइन मिक्स करें। इन चीजों को मिक्स करने के बाद आप इस पराठे को अचार के साथ भी परोस सकती हैं। चाय के साथ ऐसे पराठे खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। 

विज्ञापन
Republic Day 2025 Recipe Breakfast Ideas Easy Dishes to Make for Kids Gantantra diwas par banae ye nashte
tiranga thali - फोटो : instagram

तिरंगा पूड़ी

छुट्टी के दिन या टिफिन में अगर आलू की सब्जी के साथ पूड़ी मिल जाए तो दिन बन जाता है। ऐसे में आप गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वादिष्ट सी तिरंगा पूड़ी बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके साथ सूखे आलू की सब्जी या फिर ग्रेवी वाले आलू की सब्जी भी कमाल की लगेगी। नमक वाली पूड़ी बना रही हैं तो इसे अचार के साथ भी परोस सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed