फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर तैयार करें तिरंगा पुलाव, जानें इसे बनाने की आसान विधि

Fri, 26 Jan 2024 07:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 26 Jan 2024 07:44 AM IST
सार

अगर इस गणतंत्र दिवस आप अपने परिवार के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो तिरंगा पुलाव एक बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
Republic Day 2024 simple Recipe of tiranga pulao at home tiranga pulao kaise banayein
simple Recipe of tiranga pulao - फोटो : instagram
इस साल भारत देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जिसकी तैयारी पूरे देश में चल रही है। गणतंत्र दिवस के दिन देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्यपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। इस परेड में देश की तीनों सेनाएं शामिल होती हैं, वहीं देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं। गणतंत्र दिवस पर देश के अलग-अलग हिस्सों में सशस्त्र बलों और स्कूली बच्चों द्वारा ध्वजारोहण समारोह और परेड का आयोजन किया जाता है।


इस दिन पूरे देश के लोगों में देशभक्ति की भावना देखने को मिलती है। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस दिन को खास बनाता है। अगर आप भी इस दिन के लिए कुछ स्पेशल करने का प्लान कर रहीं हैं, तो हम आपको इसका एक तरीका बताने जा रहे हैं। दरअसल, हम आपको आज के लेख में तिरंगा पुलाव बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इस दिन को खास बना सकते हैं। 
Republic Day 2024 simple Recipe of tiranga pulao at home tiranga pulao kaise banayein
simple Recipe of tiranga pulao - फोटो : iStock

तिरंगा पुलाव बनाने के लिए चाहिए ये सामान
 
3 कप बासमती चावल, 5-6 लौंग, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा, 3-4 छोटी इलायची, 1 बड़ी इलायची, 1 कप घी, 3 हरी मिर्च, 2-3 लहसुन, अदरक का छोटा टुकड़ा

Republic Day 2024 simple Recipe of tiranga pulao at home tiranga pulao kaise banayein
simple Recipe of tiranga pulao - फोटो : istock

1/2 कप हरी मटर, नमक स्वादानुसार, थोड़ा सा नारंगी रंग, 1 गाजर, जीरा आधा टीस्पून, 1 कप पनीर कद्दूकस किया हुआ,  50 ग्राम हरा धनिया, 1 टेबलस्पून नारियल कद्दूकस किया हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2024 simple Recipe of tiranga pulao at home tiranga pulao kaise banayein
simple Recipe of tiranga pulao - फोटो : जयसिंह रावत

विधि

तिरंगा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले सादा सफेद चावल को पका लें। इसके लिए सबसे पहले चावलों को भिगो कर रखें। इसके बाद एक कटोरी चावल को साधारण तरह से पकाएं। इसे पकाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर उसमें जीरा डालें और फिर चावलों को डालकर पकाएं। जब चावल पक जाए तो इसे अलग रख दें। 

विज्ञापन
Republic Day 2024 simple Recipe of tiranga pulao at home tiranga pulao kaise banayein
simple Recipe of tiranga pulao - फोटो : iStock


इसके बाद आपको नारंगी पुलाव बनाना है। नारंगी पुलाव तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालकर भूनें। इसके बाद घी में कसी हुई गाजर डालकर पकाएं। जब ये पक जाए तो इसमें चावल डाल कर भूनें। इसके बाद इसमे 1 कप पानी, नमक और 5-6 बूंद नारंगी रंग डालकर पकाएं। जब पुलाव पक जाए तो इसे हटाकर साइड में रख दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed