{"_id":"622992675bc15652305c09fa","slug":"recipe-paneer-gobi-paratha-how-to-make-it-for-dinner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: लंच या डिनर में तैयार करें फूलगोभी और पनीर के परांठे, ये रही रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: लंच या डिनर में तैयार करें फूलगोभी और पनीर के परांठे, ये रही रेसिपी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
paratha
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पराठा एक ऐसी पारंपरकि डिश है जिसे सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक में शामिल किया जा सकता है। स्टफ्ड पराठे की बहुत सारी वैराइटी है। जिसमें आलू से लेकर मूली, गोभी और पनीर शामिल है। तो आज हम लेकर आए हैं पनीर और फूलगोभी के पराठे की रेसिपी। जिसे बनाना आसान भी है और ये काफी जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानें क्या है फूलगोभी और पनीर के पराठे को बनाने की रेसिपी।
2 of 5
cauliflower
- फोटो : Pixabay
फूलगोभी पनीर के पराठे के लिए सामग्री
मैदा डेढ़ कप, गेंहू का आटा डेढ़ कप, पनीर कद्दूकस किया हुआ, बेसन एक चम्मच, एक प्याज, एक टमाटर, फूलगोभी कद्दूकस किया हुआ, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, लहसुन की कलियां, अदरक का टुकड़ा, कसूरी मेथी, जीरा, हरी धनिया, तेल, नमक स्वादानुसार।
3 of 5
paneer
- फोटो : iStock
फूलगोभी पनीर के पराठे की विधि
पराठे बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग बनाकर तैयार कर लें। इसके लिए चाहिए फूलगोभी इसे बारीक कद्दूकस कर लें। साथ में पनीर, अदरक को भी कद्दूकस कर लें। अब प्याज, टमाटर और लहसुन को बारीक काट लें। एक कड़ाही में तेल गर्म कर जीरा चटकाएं। जीरा के चटकने के बाद प्याज डालें। दो मिनट तक पकाएं और इसे सुनहरा होने दें। जब ये प्याज सुनहरा हो जाए तो टमाटर डालकर पका लें। धीमी आंच पर फूलगोभी डालें और भूनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Paratha
- फोटो : istock
साथ में पनीर डालकर मिलाएं। अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, कसूरी मेथी और नमक, बेसन डालकर भूनें। धीमी आंच पर भूनने के बाद हरी धनिया बारीक काटकर डाल दें। गैस को बंद कर दें और भरावन को ठंडा होने के लिए किसी बर्तन में निकालकर रख दें। पराठे बनाने के लिए गेंहू के आटे और मैदा को मिलाकर इसमे अजवाइन, नमक और दो चम्मच तेल डालें। अब नर्म आटा गूंथ लें। लोई बनाकर इसमे भरावन को भरें और अच्छे से बंद कर दें।
विज्ञापन
5 of 5
पराठा
बेल लें और नॉनस्टिक तवे पर धीमी आंच पर तेल लगाकर सेंक लें। तैयार हैं फूलगोभी और पनीर के पराठे। इन्हें रायते या चटनी के साथ सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।