फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips For Make Stuffed Parathas: बेलते समय नहीं फटेगा स्टफ पराठा, आसानी से बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Fri, 13 Oct 2023 09:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 13 Oct 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Recipe Of The Day Tips To Make Stuffed Parathas Without Breaking in Hindi
स्टफ पराठा बनाने के टिप्स - फोटो : istock

Stuffed Parathas Without Breaking: भारतीय घरों की रसोई में आए दिन पराठे बनाए जाते हैं। सुबह के नाश्ते से लेकर लंच या डिनर में भी लोग पराठा खाना पसंद करते हैं। वहीं लोगों को स्टफ पराठा काफी पसंद होता है। स्टफ पराठा में कई तरह के पराठे शामिल हैं, जैसे आलू के पराठे, पनीर, प्याज, दाल, मूली, पालक या बथुआ के पराठे आदि। पराठे में सब्जी, दाल या पनीर को भरकर उसे पकाया जाता है। खाने में ये लजीज होते हैं, लेकिन इन्हें बनाने में अक्सर परेशानी होती है। आटे की लोई में स्टफ मैटर भरकर बेलते समय पराठा अक्सर फट जाया करता है। इससे मसाला बाहर आ जाता है। कई बार स्टफ पराठे का मसाला बेलते समय एक जगह पर इकट्ठा हो जाता है और बीच में अक्सर मोटी रोटी जैसा महसूस होता है। इस तरह से स्टफ पराठे का मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आप स्टफ पराठा बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर अच्छे, साॅफ्ट स्टफ पराठे बना सकते हैं। बेलते समय पराठा फटेगा भी नहीं और मसाला बाहर नहीं आएगा।


 

Recipe Of The Day Tips To Make Stuffed Parathas Without Breaking in Hindi
स्टफ पराठा बनाने के टिप्स - फोटो : Istock

स्टफ पराठा बनाने के लिए टिप्स

-स्टफ पराठा बनाने के लिए जब आटा गूंथे तो उसे थोड़ा टाइट गूंथे। टाइट आटे से स्टफ पराठा अच्छा और मुलायम बनता है।

-पराठा बनाने के लिए लोई में जब स्टफिंग भरनी हो तो उसे फैलाते समय किनारों और बीच को मोटा रखें। इससे बेलते समय मसाला फट कर बाहर नहीं आता।

Recipe Of The Day Tips To Make Stuffed Parathas Without Breaking in Hindi
स्टफ पराठा बनाने के टिप्स - फोटो : pexles

-स्टफिंग करते समय पराठे में मसाला हल्के हाथों से दबाते हुए भरें।

-जब भरावन वाली लोई को बेलें तो लोई के दोनों तरफ मैदे का उपयोग करें। इससे पराठा बेलने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Recipe Of The Day Tips To Make Stuffed Parathas Without Breaking in Hindi
स्टफ पराठा बनाने के टिप्स - फोटो : instagram

-स्टफ पराठा बनाते समय आटे में नमक मिलाकर गूंथे और स्टफिंग में कम नमक का उपयोग करें। नमक पानी छोड़ता है और स्टफिंग में नमक ज्यादा होने से लोई गीली हो जाएगी और बेलने में फटेगी।

-अक्सर लोग पराठे में ज्यादा स्टफिंग पसंद होने के कारण लोई में ज्यादा मसाला भरकर बेलते हैं, जिससे पराठा फट जाता है। अगर ज्यादा स्टफिंग करें तो इसे हाथों की मदद से फैलाएं।

विज्ञापन
Recipe Of The Day Tips To Make Stuffed Parathas Without Breaking in Hindi
स्टफ पराठा बनाने के टिप्स - फोटो : Istock

- हाथों से पराठे का आटा फैलाने के बाद थोड़ा मैदा लगाकर बेलन से एक बार बेल लें। ऐसा करने से पराठा फटेगा नहीं।

-स्टफ पराठे को बेलते समय ज्यादा बेलन का उपयोग नहीं करना चाहिए 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed