फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में बनाकर रखें हरी मिर्च का अचार, नाश्ते से लेकर दोपहर के खाने में आएगा काम

Mon, 21 Dec 2020 09:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 21 Dec 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
recipe of pickle make green chilli pickle for daily use
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तीखा खाने वालों के लिए हरी मिर्च का अचार सबसे पसंदीदा अचार में से एक है। क्योंकि दाल हो या फिर परांठ बस इस एक अचार से वो खा सकते हैं। लेकिन अगर आपको मिर्ची का अचार बनाना नही आता। इस रेसिपी को पढ़कर आप आसानी से बना लेंगे। वैसे भी हरी मिर्ची का अचार बनाने में दूसरे अचार के मुकाबले कम समय लगता है। मात्र आधे घंटे में आसानी से इस अचार को बनाया जा सकता है। वहीं अगर आप चाहती हैं कि ये अचार लंबे समय तक चले तो इसे कुछ देर के लिए धूप में रख दें। फिर देखिए कैसे ये तीखा चटपटा मिर्चे का अचार खाने का स्वाद बढा देगा।

recipe of pickle make green chilli pickle for daily use
मिर्च - फोटो : amar ujala
हरे मिर्च का अचार बनाने की सामग्री

एक किलो हरी मिर्च धोकर पोंछ लें, चार कप नींबू का रस, तीन चौथाई नमक या फिर स्वादानुसार अंदाजे से डालें, तीन चौथाई कप दरदरी पिसी हुई सौंफ, तीन चौथाई कप सरसों का पाउडर, आधा कप हल्दी पाउडर, दो चम्मच कलौंजी या मंगरैल, एक चौथाई कप भूनी मेथी पिसी हुई, एक चम्मच हींग भूनी हुई, एक कप रिफाइंड।

recipe of pickle make green chilli pickle for daily use
green chilli pickle - फोटो : social media
हरी मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी

सारी हरी मिर्च को धोकर पोंछकर सुखा लें। फिर इसे लंबाई में काट कर किनारे रख दें। अब नमक, सौंफ, सरसों, हल्दी, कलौंजी, मेथी और हींग को मिलाकर रख लें। एक कप में आधा नींबू का रस लेकर पेस्ट बना लें। अब सारे पेस्ट को तेल मिलाकर अच्छे से मिला लें। जिससे कि किसी सारा मसाला मिल जाए। अब इस पेस्ट को मिर्चों के अंदर भरकर एक जार में रख दें। आप चाहें तो इसे धूप में भी कुछ दिन रख सकते हैं। बचे हुए नींबू और तेल को मिलाकर रख दें। तैयार है आपका हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार।

विज्ञापन
विज्ञापन
recipe of pickle make green chilli pickle for daily use
chilli

वैसे आप चाहें तो नींबू के रस की जगह पर अमचूर पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से अचार लंबे समय तक टिका रहेगा और खराब नही होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed